बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसने मारी बाजी
Drishyam 2-Bhediya Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार छायी हुयी है. वही दूसरी ओर 25 नवंबर को रिलीज हुई एक्टर वरुण धवन की भेड़िया ने भी धमाल मचा कर रखा है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ और भेड़िया के बीच दमदार टक्कर देखने को मिल रही हैं. तो आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अजय देवगन और वरुण धवन में से आखिर स्टार ने बाजी मारी है.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ पिछले सप्ताह पर्दे पर रिलीज हुई है, ऐसे में दो दिन पहले रिलीज हुई भेड़िया के बीच कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा करना सही नहीं होगी, लेकिन अगर बात रिलीज के बाद दो दिन की कमाई के बारे में की जाए तो इन दोनों फिल्मों के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखा जा सकता है. 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ ने अपने पहले दो दिन में 36 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है
ये भी पढ़े- Urfi Javed: ‘यूथ को बिगाड़ रही हैं उर्फी’- बोले चेतन भगत तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- रेप कल्चर को बढ़ावा मत दो
हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी मूवी भेड़िया पहले दो दिन में करीब 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. ऐसे में कही नहीं कहीं भेड़िया ‘दृश्यम 2’ से पीछे ही रह गई है, हालाँकि ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर के हिसाब से बनायी गयी हैं. ऐसे में इन दोनों फिल्मों को अगल-अलग तरह की ऑडियंस अट्रैक्ट कर रही है.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने अब तक रिलीज होने के बाद से 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ की कमाई कर चुकी है. अनुमान ये लगाया जा रहा है कि दूसरे वीकेंड के बाद ‘दृश्यम 2’ 140 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है . लेकिन वरुण धवन की भेड़िया के लिए वर्डिक्ट करना अभी जल्दबाजी हो सकती है.
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…