देश

UP News: फेसबुक पर प्रभु श्रीराम का अपमान कर बरेली का माहौल खराब करने की कोशिश, विरोध में उतरा हिंदू संगठन, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं पुलिस अलर्ट होने के कारण कट्टरपंथियों की कोशिशें कामयाब नहीं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस ने फेसबुक पर भगवान राम के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले रेहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने भगवान राम के बारे में विवादित वीडियो पोस्ट किया था, जिसको लेकर हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था और इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता की शिकायत के बाद ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर दुर्गेश गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि, उनको शहर के कुछ लोगों ने कॉल कर इस विवादित वीडियो के बारे में जानकारी दी. इसी के बाद उन्होंने इज्ज़त नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया अहमद नगर के रहने वाला रेहान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. रेहान अंसारी ने फेसबुक पर एक विवादित वीडियो भगवान श्रीराम को लेकर पोस्ट किया था. मिली जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर देखने के बाद ही दुर्गेश और उनके साथी थाना इज्जतनगर पहुंच और आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तो वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही रेहान फरार हो गया था और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी.

ये भी पढ़ें – Sunny Deol Residence: अब नहीं होगा सनी देओल का बंगला नीलाम, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बतायी ये वजह तो कांग्रेस बोली- ‘तकनीकी कारणों’ का कौन है कारण ?

वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना इज्जत नगर के थाना प्रभारी अरुण कुमार ने मीडियो को बताया कि, आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है. फिलहाल आरोपी जेल में है और उस पर संबंधित मामलों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago