वंदेभारत एक्सप्रेस
Vande Bharat Express: मुंबई से जल्दी ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरु होने वाली हैं और उनमें से एक के शुक्रवार सुबह तक तथा दूसरी ट्रेन के छह फरवरी तक यहां पहुंचने की संभावना है. रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है.
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ”एक वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेन आज सुबह पुणे यार्ड पहुंच गई और इसके आज रात या कल सुबह तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.’’ उन्होंने कहा, “इसी तरह की दूसरी ट्रेन छह फरवरी को यहां लाए जाने की उम्मीद है.”
मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के भोर घाट (पुणे के रास्ते में कर्जत और खंडाला के बीच) के रास्ते चलने की संभावना है और यह ट्रेन दोनों स्थानों के बीच लगभग 455 किमी की दूरी 6.35 घंटे में तय करेगी. मुंबई-शिर्डी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के थाल घाट (मुंबई के बाहरी इलाके में कसारा में) के रास्ते चलने और लगभग 340 किलोमीटर की दूरी 5.25 घंटे में तय करने की उम्मीद है. भोर और थाल घाट सबसे कठिन रेलवे घाट खंड में से हैं. इसलिए, अभी इन घाटों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को मुंबई की ओर से अतिरिक्त लोकोमोटिव द्वारा खींचा जाता है. उच्च ढाल वाले क्षेत्रों में ट्रेनों को पीछे से धकेलने के लिए अतिरिक्त लोकोमोटिव का उपयोग किया जाता है. इस अतिरिक्त लोकोमोटिव को बैंकर भी कहा जाता है.
एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में बैंकर को जोड़ने और अलग करने की प्रक्रिया में कुछ मिनट लग जाता है जिससे यात्रा का कुल समय बढ़ जाता है. हालांकि, यात्रा के समय में कटौती के लिए, अधिकारियों ने इन सेमी हाई-स्पीड ट्रेन को बिना बैंकर की मदद के चलाने का निर्णय लिया है.
ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: दिल्ली से जयपुर अब सिर्फ दो घंटे में, जल्द शुरू होगी वंदे भारत की प्रीमियम सर्विस
उन्होंने बताया कि घाट खंड में बैंकर की कमी को दूर करने के लिए दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में ‘‘पार्किंग ब्रेक’’ लगाए जाएंगे. ऐसे ब्रेक से ढलान पर ट्रेन को आगे लुढ़कने से रोका जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…