होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या (फोटो प्रतीकात्मक)
Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई. नाबालिग की हत्या करने के बाद उसके शव को अपराधी हाई-वे पर फेंक कर चले गए. बुधवार शाम को पुलिस ने शव को बरामद किया है. नाबालिग की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नाबालिग मंगलवार की शाम से लापता थी और परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है.
हरियाणा के रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली नाबालिग की अज्ञात ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को रोहतक-बावल हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट फेंक दिया.
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि एनएच-352 पर रामगढ़ चौक निकट एक लड़की का शव पड़ा हु़आ है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे को जांच पड़ताल शुरू कर दी. लड़की की गर्दन पर चाकू से निशान मिले हैं. पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली 15 साल की नाबालिग के रूप में हुई. सूचना के बाद रात को लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे.
परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी. मंगलवार को भी वह घर से ट्यूशन पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी. जिसके बाद छात्रा के नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश भी की. एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम के समय नाबालिग घर लौटती हुई दिखाई दी. जिसके बाद फिर वह नहीं दिखी. परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. माना जा रहा कि अपहरण करने के बाद नाबालिग की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी.
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…