देश

‘पीएम मोदी आपने हमें खुद से दूर कर लिया…’ क्या नीतीश कुमार के बाद ठाकरे भी करेंगे NDA में वापसी?

Uddhav Thackeray on PM Modi: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे केे तेवर कुछ बदले-बदले नजर आए. वे रविवार को सांवत वाड़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं. उन्होंने ही सेना से संबंध तोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इसलिए महाराष्ट्र आते हैं ताकि यहां से क्या गुजरात ले जाया जा सकता है.

ठाकरे ने आगे कहा कि हम कभी पीएम मोदी के दुश्मन नहीं थे. आज भी हम दुश्मन नहीं हैं. हम आपके साथ थे. शिवसेना आपके साथ थी. हमने पिछली बार एक साथ अपने गठबंधन NDA के लिए प्रचार किया था. आप पीएम इसलिए बने क्योंकि विनायक राऊत जैसे हमारे सांसद बने. हमारा हिंदुत्व आज भी कायम है और भगवा ध्वज भी. लेकिन भाजपा उसे फाड़ने की कोशिश में हैं.

यह भी पढ़ेंः “मंदिर भी जाते हैं और…”, INDIA गठबंधन को बसपा ने सुनाई खरी-खरी, मायावती के सांसद ने कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

भाजपा ने अपनी पहचान खो दी है- उद्धव ठाकरे

बता दें कि उद्धव ठाकरे इन दिनों कोंकण के दौरे पर हैं. यहां वे संभावित उम्म्मीदवार वाली लोकसभा सीटों पर जनसभाएं कर रहे हैं. जहां उनकी पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना है. उन्होंने आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की. ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी पिछली बार महाराष्ट्र आए थे तब सिंधुदुर्ग से एक पनडुब्बी परियोजना गुजरात चली गई थी.

ठाकरे ने कहा कि भाजपा दूसरों को अपने साथ लाने के चक्कर में अपनी पहचान खो दी है. उनकी पार्टी अभी भी वहीं खड़ी है जहां पहले भी खड़ी थी. आज मुसलमान हमारे साथ आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: मायावती भी थामेंगी NDA का हाथ? योगी के मंत्री ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा दावा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

5 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

23 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

27 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

44 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago