देश

“मंदिर भी जाते हैं और…”, INDIA गठबंधन को बसपा ने सुनाई खरी-खरी, मायावती के सांसद ने कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की बयानबाजी लगातार जारी है. इसी बीच INDIA गठबंधन पर बसपा सांसद मलूक नागर ने हमला बोला है और कांग्रेस को भी खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “जब यह तथाकथित INDIA गठबंधन बना और हम इसमें शामिल नहीं हुए, तो हर कोई हम पर आरोप लगा रहा था कि हम सीबीआई, आईटी और ईडी से डरते हैं. अब हर राज्य के लोग इसे छोड़ रहे हैं.” इसी के साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस के पास खुद एक कमजोर नेतृत्व है.

INDIA गठबंधन पर बसपा सांसद मलूक नागर ने हमला करते हुए कहा कि, “जब यह तथाकथित INDIA गठबंधन बना और हम इसमें शामिल नहीं हुए, तो हर कोई हम पर आरोप लगा रहा था कि हम सीबीआई, आईटी और ईडी से डरते हैं. अब हर राज्य के लोग इसे छोड़ रहे हैं.” इसी के साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, बात यह है कि कांग्रेस के पास खुद एक कमजोर नेतृत्व है. इसी के साथ ही मलूक नागर ने कांग्रेस को सनातन धर्म को लेकर भी घेरा है और कहा है कि, “जिस दिन कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए उन्होंने सनातन के खिलाफ बोला. राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता चुनाव के दौरान मंदिरों में जाते हैं, लेकिन सनातन के खिलाफ बोलते हैं.” आगे उन्होंने कहा कि,” गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, यह सभी को एक साथ रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी है. 2024 में बीजेपी की सरकार बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी.”

ये भी पढ़ें-Jewar Film City: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में अयोध्या-काशी से लेकर कश्मीर-गोवा तक की झलक

मायावती अकेले फैसला लिया है लोकसभा चुनाव लड़ने का

बता दें कि मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. हालांकि बीच में उनके इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन फिर सामने आकर उन्होंने ये साफ कर दिया कि, वह अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेंगी. हालांकि योगी के मंत्री संजय निषाद का ताजा बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने मायावती के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि, जब कांशीराम आए तो हर जाति और हर धर्म ने नेतृत्व रहा है. आज जो काम काशीराम के अधूरे हैं उन्हें सीएम योगी और पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, हमारी नीति से जो भी सहमत होकर आएगा हम उनका स्वागत करगे. बहन जी ने दलितों और पिछड़ों के अवाज उठाई है. इसी के साथ ये भी कहा है कि, जब हम उनके लोगों का काम पूरा कर रहे हैं उनके जो अधूरे सपने थे तो वो भी हमारे साथ समय आने पर आ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago