देश

Ujjain Mahakal Mandir: उज्जैन महाकाल मंदिर अग्निकांड में झुलसे सेवक सत्यनारायण की मौत, मुंबई में चल रहा था इलाज, होली के दिन हुई थी घटना

Ujjain Mahakal Mandir Fire Incident: होली के दिन उज्जैन बाबा महाकाल के गर्भगृह में अचानक आग लगने से झुलस गए कई सेवकों में से एक ही मौत हो गई है. खबर सामने आ रही है कि मुम्बई में इलाज के दौरान 80 साल के सेवक सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई है. उनको पहले इंदौर के ही अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर इसके बाद मुम्बई के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई है. मालूम हो की होली के दिन आरती के वक्त किसी ने गुलाल उड़ा दिया था. बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आग भड़क गई थी, जिसमें कई सेवक झुलस गए थे.

घटना के वक्त पुजारी और कर्मचारियों सहित कुल 14 सेवक गंभीर रूप से झुलस गए थे. इसके बाद सभी को तुरंत इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस अग्निकांड में झुलसे अन्य लोग तो ठीक हो गए थे लेकिन सेवक सत्यनारायण सोनी की हालत अधिक गम्भीर होने के कारण उनको मुम्बई रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही मंदिर के कर्मचारियों और पुजारियों में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी सामने आ रही है कि इस अग्निकांड में झुलसे पुजारी मनोज शर्मा (43), पुजारी संजय शर्मा (50) और सेवक चिंतामण (65) का इलाज अभी भी इंदौर के अरविंदो अस्पताल में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Eid-2024: इन राज्यों में आज मनाई जा रही है ईद, पूरे भारत में कल होगा सेलिब्रेशन, ये वजह आई सामने

महाकाल के भक्त थे सत्यनारायण

मंदिर के अन्य पुजारी बताते हैं कि सत्यनारायण सोनी बाबा महाकाल के सच्चे भक्त और सेवक थे. वह लगातार बाबा की सेवा में हाजिर रहते थे चाहे किसी की भी ड्यूटी का समय चल रहा हो. भस्म आरती में सफाई करने से लेकर पूजन सामग्री इकठ्ठा करना और मंदिर के अन्य काम में वह लगातार लगे रहते थे. मंदिर के कर्मचारी बताते हैं कि मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा करने के लिए भले ही किसी भी पुजारी की ड्यूटी का टाइम चल रहा हो लेकिन उनके सहयोगी के रूप में सत्यनारायण सोनी हमेशा खड़े रहते थे.

25 मार्च को लगी थी आग

मालूम हो कि 25 मार्च की सुबह होली के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सुबह 5.49 बजे भस्म आरती हो रही थी. इसी दौरान किसी ने गुलाल उछाल दिया था. बताया जा रहा है कि गुलाल में केमिकल होने के कारण आरती की आग भड़क गई और उस वक्त गर्भगृह में मौजूद 14 लोग झुलस गए थे. इनमें से 9 लोगों को इंदौर रेफर कर दिया गया था और 5 का इलाज उज्जैन में ही हुआ था. तो वहीं गंभीर रूप से झुलसे 80 वर्षीय सत्यनारायण सोनी को इंदौर के अरविंदो अस्पताल से मुम्बई के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था लेकिन हालत अधिक गम्भीर होने के कारण डाक्टर उनको बचा नहीं सके. बुधवार सुबह उनका निधन हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

22 minutes ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

39 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

50 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

51 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

56 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

1 hour ago