लक्ष्मी पंचमी 2024
Lakshmi Panchami 2024 Upay: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लक्ष्मी पंचमी बेहद खास मानी गई है. पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी का व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रखा जाता है. इस साल लक्ष्मी पंचमी का व्रत 12 अप्रैल, शुक्रवार को पड़ रहा है. इस लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-दौलत और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने दरिद्रता दूर होती है. लक्ष्मी पंचमी का व्रत पुरुष और महिला दोनों के लिए खास माना गया है. लक्ष्मी पंचमी के दिन किन उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है? इसके बारे में आगे जानिए.
लक्ष्मी पंचमी का व्रत चैत्र शुक्ल पंचमी, शुक्रवार 12 अप्रैल को रखा जाएगा. पंचांग के मुताबिक, पंचमी तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से हो रही है. जबकि, चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि की समाप्ति 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर होगी.
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, लक्ष्मी पंचमी का व्रत पुरुष और महिला दोनों के लिए खास है. इस व्रत को सुखद वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. लक्ष्मी पंचमी के दिन पति-पत्नी को साथ में पूजा करनी चाहिए. महिलाएं अगल लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखती हैं तो उन्हें इस दिन 7 महिलाओं को घर बुलाकर सुहाग की सामग्रियां अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है.
लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान करें. इसके बाद पूजा स्थान पर या पूजा-मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर अर्पित करें. इसके बाद मां लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके अलावा मां लक्ष्मी को चंदन का लेप चढ़ाएं. फिर उन्हें लाल या पीले फूलों की माला अर्पित करें. इसके अलावा मां लक्ष्मी को पान के पत्ते, नारियल, अक्षत इत्यादि भी अर्पित करें. अगर संभव हो तो मां लक्ष्मी को 5 कमल के फूल अर्पित करें. पूजन के अंत में मां लक्ष्मी की आरती करें.
लक्ष्मी पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को 5 हल्दी की गांठ अर्पित करें. ऐसा करने से धन-दौलत में वृद्धि का योग बनता है.
मां लक्ष्मी के सामने 5 कौड़ी रखें. शाम को पहले इसकी पूजा करें और इन्हें लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. ऐसा करने से आर्थित तंगी दूर होती है.
लक्ष्मी पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. इसके अलावा मां लक्ष्मी को दूध से बनी मिठाई भी चढ़ा सकते हैं. मा लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद छोटी कन्याओं के दें.
लक्ष्मी पंचमी के दिन गोमाता की सेवा करना शुभ माना गया है. इस दिन गाय की सेवा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. घर में बनी हुई पहली रोटी गाय को खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
लक्ष्मी पंचमी के दिन शाम के वक्त तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन के आगमन का योग बनता है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में जन्म लेने वालों का कैसा होता है स्वभाव, ये खासियतें बनाती हैं सबसे अलग
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…