बीजेपी ने जारी किया कैंपेन सॉन्ग
BJP Campaign song: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का माहौल पूरी तरह से सियासी हो चुका है. एनडीए 400 पार का लक्ष्य पाने के लिए चुनावी रणनीतियों के साथ मैदान में है. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी जीत का दावा कर रही है. चुनावी प्रचार में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग रिलीज किया है. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है. यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.
इस गाने के जरिए बीजेपी ने मोदी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को दिखाया है. इसके साथ ही देश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी दिखाया गया है. जिससे महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को फायदा मिला है.
बीजेपी ने इस गाने को एक्स पर शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि “देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं – हमारे सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है.”
बता दें कि देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग के बाद 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…