देश

गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में उग्रवादी संगठन ULFA और सरकार के बीच हुआ शांति समझौता, 700 कैडरों ने भी किया समर्पण

ULFA Peace Deal: पूर्वोत्तर भारत में अशांति की खबरों के बीच असम प्रांत के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) ने मुख्य धारा में आने के लिए बड़ा फैसला लिया है. ULFA की ओर से केंद्र एवं असम सरकारों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा​ह मौजूद रहे.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में आज हुए शांति समझौते में उग्रवादियों के हिंसा छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की बातें शामिल हैं. यह शांति समझौता अरबिंद राजखोवा के नेतृत्व वाले ULFA गुट और सरकार के बीच 12 साल चली बिना शर्त बातचीत का समापन है. इस शांति समझौते के साथ उल्फा के 700 कैडरों ने भी समर्पण किया है.

ULFA के 20 नेता एक हफ्ते से दिल्ली में थे

उत्तर पूर्व भारत में ULFA का सालों से सुरक्षाबलों के खिलाफ संषर्घ का इतिहास रहा है. ऐसे में अब शांति समझौते से असम में लंबे समय से चले आ रहे विद्रोह का अंत होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि ULFA के एक गुट के 20 नेता पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में थे. आज ULFA के जिस गुट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके अगुआ अनूप चेतिया हैं. अच्छी बात यह थी कि इस गुट ने वर्ष 2011 के बाद से हथियार नहीं उठाए हैं.

 

UNLF ने भी किया सरकार से शांति समझौता

इसी प्रकार मणिपुर में भी सबसे पुराने विद्रोही गुट UNLF ने सरकार के साथ शांति समझौता किया था. बीते नवंबर में हुए समझौते के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह समझौता पूरे पूर्वोत्तर, विशेषकर मणिपुर में शांति के एक नए युग की शुरूआत को बढ़ावा देने वाला है. बता दें कि यूएनएलएफ मणिपुर में इंफाल घाटी स्थित सबसे पुराना सशस्त्र समूह है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के लड़ाकों और उनके हथियारों की तस्‍वीरें शेयर कीं.

यहां पढ़िए पूरी खबर: सबसे पुराने विद्रोही गुट UNLF ने डाले हथियार, सरकार से किया शांति समझौता, अब नहीं होगी हिंसा?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

15 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

46 minutes ago