गायों को चारा खिलातीं उमा भारती
MP: बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के ओरछा कस्बे में एक शराब की दुकान के सामने गायों को बांध दिया. इसके बाद उन्होंने गायों को घास खिलायी और लोगों से शराब छाड़कर गाय का दूध पीने का आह्वान किया.
भाजपा शासित मध्य प्रदेश में शराब की खपत के खिलाफ अभियान की अगुवाई कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री भारती का कहना है कि यह सरकार का धर्म नहीं है की वह लोगों की शराब पीने की लत का फायदा उठाए,
शराब की बजाय दूध
राज्य के निवाड़ी जिले के ओरछा में शराब की दुकान के आगे गायों को बांधने के बाद उमा भारती ने वहां मौजूद लोगों से यह कहा कि वे शराब के बजाय दूध पीएं. उमा भारती ने वहां गाय को चारा खिलाते हुए फोटो खिंचवाई, इसके बाद में वहां से चली गयीं.
इसे भी पढ़ें: UPGIS 2023: मेहमानों के लिये संवर रहा है लखनऊ का वृंदावन, यूपी को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने की कोशिश
पहले भी फेंक चुकी हैं उसी दुकान पर गोबर
उमा भारती ने पिछले साल जून में इसी शराब की दुकान पर गाय का गोबर फेंका था. वहीं मार्च 2022 में उन्होंने भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर फेंका था. वहीं वर्ष 2022 में ओरछा में शराब की इसी दुकान पर उमा भारती के गोबर फेंकने को ध्यान में रखते हुए इस बार सेल्समैन ने उमा भारती के यहां आने के बाद डर से दुकान के शटर गिरा दिए.भा उमा भारती ने पहले भी मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के लिए जोर दिया था. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.
इसे लेकर सेल्समैन रामपाल का कहा, ”पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ओरछा स्थित इस शराब की दुकान पर गाय का गोबर फेंका था, इसलिए इस बार मैंने दुकान का शटर गिरा दिया.” सेल्समेन का कहना था कि शिवराज सिंह चौहान को एक बहादुर नेता बताते हुए उमा भारती ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि सीएम ने माना था कि मौजूदा शराब नीति में कुछ खामियां हैं, इसलिए अगली शराब नीति वह बाबा रामदेव के साथ मिल कर बनाएंगें.
वहीं शिवराज सिंह से भोपाल में जब संवाददाताओं ने भारती के बयानों और उनके शराब विरोधी अभियान को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे टाल दिया.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…