देश

“मेरी शादी करा दो मुख्यमंत्री योगी जी, नहीं मिल रही है कोई दुल्हनिया” तीन फीट के दानिश ने लगाई गुहार

Muzaffar Nagar. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तीन फीट के दिव्यांग दानिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शादी करा देने की गुहार लगाई है. दानिश वर्तमान में 20 साल के हैं और कद छोटा होने के कारण उनको कोई लड़की नहीं मिल रही है. इस वजह से उन्होंने सीएम के नाम का ज्ञापन थाने में दिया है और गुहार लगाई है कि पेंशन भी दें और शादी भी करा दें.

मिली जानकारी के मुताबिक, दानिश जिले के खतौली कोतवाली क्षेत्र के ढाकन चौक के निवासी हैं. छोटा कद होने के कारण कोई लड़की न मिलने से दुखी दानिश कोतवाली पहुंचे और थानाध्यक्ष को योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख बयां किया है. ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि छोटा कद होने के कारण कोई लड़की उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रही है तो वहीं आर्थिक तंगी उन्हें जीने नहीं दे रही है. ऐसे में अगर मुख्यमंत्री ने उनकी मदद नहीं की तो वह कैसे अपना जीवन चलाएं.

मेरी पेंशन बनवाई जाए और शादी करवाई जाए-दानिश

दानिश ने मीडिया को बताया कि मेरी उम्र 20 साल है और उनकी लम्बाई 3 फीट है. मेरा परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है. इसलिए मेरी पेंशन बनवाई जाए और शादी करवाई जाए. इस बार वह चुनाव भी लड़ना चाहते हैं. इसलिए मुझे पैसे की भी जरूरत है तो पेंशन अगर मिलने लगेगी तो कुछ सहारा हो जाएगा. फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने उनको भरोसा दिलाया है कि उनकी शादी हो जाएगी. हालांकि दानिश की अभी कानून शादी की उम्र नहीं है.

ये भी पढ़ें- UPGIS 2023: मेहमानों के लिये संवर रहा है लखनऊ का वृंदावन, यूपी को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने की कोशिश

दानिश की एक और है बड़ी ख्वाहिश

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दानिश की ढाकन चौक पर कपड़े की दुकान है. घर में उनको मिलाकर चार भाई हैं, जिसमें वह सबसे छोटे हैं. दानिश बताते हैं कि उनको समाज सेवा का शौक है और वह इसी वजह से चुनाव भी लड़ना चाहते हैं. वह इस बार अपने वार्ड नम्बर-9 से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं. इसी वजह से पैसे की भी जरूरत है, क्योंकि परिवार आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं है और उनका परिवार काफी समस्याओं से गुजर रहा है. अगर सरकार मदद कर देगी तो वे अपना सपना पूरा कर सकेंगे. हालांकि इस पूरे मामले में आलाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

17 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

19 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

44 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

45 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

1 hour ago