अतीक अहमद (फोटो सोर्स- PTI)
Atiq Ahmed News: गुनाहों के छींटे से माफिया अतीक अहमद के कुबने में सबके दामन दागदार हैं. लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैसेज लाउड एंड क्लीयर है. “माफिया को मिट्टी में मिलाने” की जो बात सीएम योगी ने कही थी, उसका असर दिखाई दे रहा है.
आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में उमेश पाल के अपहरण के मामले में सुनवाई है. जिसके चलते उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंध की गई है तो वंही इन सबके बीच इंसाफ की राह देख रहा उमेश पाल का परिवार भी अतीक के लिए मौत मांग रहा है.
-17 साल पुराने केस में माफिया अतीक की पेशी आज
-2006 में अतीक पर उमेश पाल की किडनैपिंग का आरोप
-2007 में अतीक और उसके भाई के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ
-IPC की धारा: 364A,147, 148, 149, 364, 323, 341, 342, 504, 506, 34, 120बी के तहत केस दर्ज
-24 फरवरी 2023 : उमेश पाल की हत्या, अतीक और उसके परिवार पर हत्या का आरोप
गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में आए गैंगस्टर अतीक अहमद की पहली रात 16 नए CCTV कैमरों की निगरानी में कटी. अतीक को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.
उधर, माफिया अतीक का बेटा अली अहमद भी इसी जेल में बंद है. बाप-बेटे की मुलाकात न हो इसको लेकर जेल प्रशासन ने अली अहमद की बैरक बदल दी गई है. अतीक के बेटे अली के अलावा असका भाई भी इसी जेल में बरेली से शिफ्ट किया गया है. हालांकि तीनों की आपस में मुलाकाल नहीं हो पाई है. सबको अलग-अलग हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.
गौरतलब है कि बीते 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…