देश

Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल सिंह की नयी तस्वीर आई सामने, पपलप्रीत संग मजे से एनर्जी ड्रिंक के साथ सेल्फी लेते आया नजर, Photo Viral

Amritpal Singh New Photos: खालिस्तानी सरगना अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पंजाब पुलिस की पकड़ से फरार है. भगोड़े अमृतपाल को लेकर कई खुलासे भी हो रहे हैं, कभी उसके दिल्ली में ही छुपे होने की खबरें सामने आती है तो कभी उसके नेपाल फरार होने के भी आशंका जतायी जाती है. अब हाल ही में उसकी कुछ नयी तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में वो किसी हाईवे के किनारे बैठा है और उसके हाथ में एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) दिख रही है. इस फोटो में अमृतपाल सिंह के साथ पपलप्रीत सिंह (Papalpreet Singh) भी है. दोनों आराम से एक साथ बैठ कर सेल्फी ले रहे हैं. इस फोटो में अमृतपाल सिंह को जैकेट पहने हुए दिखाया गया है. पुलिस ने अब इन तस्वीरों के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इससे पहले भी कई तस्वीरें आईं सामने

इससे पहले भी भगोड़े अमृतपाल सिंह की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. जिसमें वो अलग-अलग गाड़ियों से भागता हुआ दिख रहा है. पहले वो अपनी कार छोड़कर बाइक पर भागते हुए दिखा था. फिर एक तस्वीर में वो एक जुगाड़ वाली गाड़ी में बैठे दिखा था. अब सड़क किनारे बैठकर अपनी फरारी का आनंद लेते हुए दिखा.

पुलिस और एजेंसियों के हाथ आई ये तस्वीर बता रही है कि वो कितने सुकून भरे पल बिता रहा है. सिर पर लाल रंग की पगड़ी, आंखों पर काले रंग का चश्मा हाथों में एनर्जी ड्रिंक. उसके हाव भाव से साफ झलकता है कि वो किसी भी परेशानी में नहीं है.

कितनी पुरानी है तस्वीर ?

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से पंजाब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह तस्वीर कितनी पुरानी है. अगर तस्वीर हाल ही की है तो इसमें पुलिस की नाकामी नजर आती है. अगर ये तस्वीर पुरानी है तो कितनी पुरानी ये सवाल है ? पुलिस एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से अमृतपाल सिंह के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है. उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन अमृतपाल और उसका साथी पप्पलप्रीत अभी तक पकड़ में नहीं आया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

10 minutes ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

2 hours ago

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

7 hours ago