Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में सुबह 11 बजे होगी MP-MLA कोर्ट में माफिया अतीक की पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Atiq Ahmed Update: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में आए गैंगस्टर अतीक अहमद की पहली रात 16 नए CCTV कैमरों की निगरानी में कटी. अतीक को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. 

Atiq Ahmed

अतीक अहमद (फोटो सोर्स- PTI)

Edited by Nitish Pandey

Atiq Ahmed News: गुनाहों के छींटे से माफिया अतीक अहमद के कुबने में सबके दामन दागदार हैं. लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मैसेज लाउड एंड क्लीयर है. “माफिया को मिट्टी में मिलाने” की जो बात सीएम योगी ने कही थी, उसका असर दिखाई दे रहा है.

आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में उमेश पाल के अपहरण के मामले में सुनवाई है. जिसके चलते उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंध की गई है तो वंही इन सबके बीच इंसाफ की राह देख रहा उमेश पाल का परिवार भी अतीक के लिए मौत मांग रहा है.

-17 साल पुराने केस में माफिया अतीक की पेशी आज

-2006 में अतीक पर उमेश पाल की किडनैपिंग का आरोप

-2007 में अतीक और उसके भाई के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ

-IPC की धारा: 364A,147, 148, 149, 364, 323, 341, 342, 504, 506, 34, 120बी के तहत केस दर्ज

-24 फरवरी 2023 : उमेश पाल की हत्या, अतीक और उसके परिवार पर हत्या का आरोप

गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में आए गैंगस्टर अतीक अहमद की पहली रात 16 नए CCTV कैमरों की निगरानी में कटी. अतीक को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.

उधर, माफिया अतीक का बेटा अली अहमद भी इसी जेल में बंद है. बाप-बेटे की मुलाकात न हो इसको लेकर जेल प्रशासन ने अली अहमद की बैरक बदल दी गई है. अतीक के बेटे अली के अलावा असका भाई भी इसी जेल में बरेली से शिफ्ट किया गया है. हालांकि तीनों की आपस में मुलाकाल नहीं हो पाई है. सबको अलग-अलग हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: माफिया अतीक और अशरफ आज MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, 17 साल बाद आएगा फैसला, हो सकती है 10 साल की जेल या मिल सकती है फांसी की सजा

गौरतलब है कि बीते 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital