देश

Umesh Pal Murder Case: एक और CCTV फुटेज आया सामने, बमबाजी में सिपाही ज़ख्मी, दहशत में भागती दिखी उमेश पाल की भतीजी

Umesh Pal Murder Case CCTV: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड का एक और CCTV फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज उमेश पाल के घर तक जाने वाली गली का है. जिसमें दिख रहा है कि कैसे गुड्डू मुस्लिम के बम के हमले से उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात सिपाही घायल हुआ था.

इस नए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले एक लड़की भाग कर लोहे के गेट को खोल रही है. गेट खोलने के बाद वह बाहर निकल रही है. बताया जा रहा है कि यह लड़की उमेश पाल की भतीजी है. वहीं इस फुटेज में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं, इनमें कुछ बच्चियां और महिलाएं भी हैं. बम के धमाके के बाद लोग इधर उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सिपाही का हाथ बुरी तरह जख्मी

धमाके के बाद सिपाही राघवेंद्र लहूलुहान हो जमीन पर गिरा दिख रहा है. बम के हमले से सिपाही का दाहिना हाथ पूरी तरह से जख्मी हो गया है. वहीं आसपास के लोग सिपाही राघवेंद्र को उठाते दिखाई दे रहे हैं. उठने के बाद वह एक घर में चला जाता है. जहां उसके जाते ही दरवाजा बंद कर लिया जाता है.

आसपास के लोगों में दहशत

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बम के धमाके के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं बताया जा रहा है कि फुटेज में दिख रही महिला उमेश पाल की पत्नी है जो फुटेज में बाहर निकलती दिख रही है. सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल की भतीजी और बाकि लोग अचानक हुए इस हमले में बदहवास होकर घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. 58 सेकंड के इस  वीडियो में उमेश पाल के परिवार के दूसरे सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: नैनी जेल के भीतर माफिया अतीक अहमद के बेटे पर 24 घंटे है सख्त पहरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

बता दें कि उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसी के बाद से पूरे यूपी में हड़कम्प मचा हुआ है. प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी शूटर्स की तलाश कर रही है. इस मामले में सूबे की पुलिस ने आरोपियों को मिट्टी में मिलाने का काम भी शुरु कर दिया है. इस हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर माफिया अतीक अहमद का नाम सामने सामने आने के बाद से ही पुलिस ने उसके करीबियों और गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago