देश

Shaista Parveen: शाइस्ता को लेकर बड़ा खुलासा, अतीक के जनाजे में शामिल होने की फिराक में थी, साथ में था माफिया का खास गुर्गा

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड मामले ( Umesh Pal Murder Case) में करीब ढाई महीने से फरार चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मीडिया सूत्रों की मानें तो लेडी डॉन ने अपने माफिया पति अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और देवर अशरफ की हत्या के दूसरे दिन उसके जनाजे में शामिल होने का प्रयास किया था. वह इस तरह जनाजे में शामिल होना चाहती थी, कि पुलिस को भनक भी न लगे. इसी वजह से वह अतीक के वफादार जफरउल्लाह के खुल्दाबाद स्थित घर में ठहरी थी.

बताया जा रहा है कि उस वक्त उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड का ही एक अन्य आरोपी पांच लाख का इनामी साबिर भी था. हालांकि पुलिस को इसकी भनक लग गई थी, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती दोनों भाग निकले. इस बात का खुलासा जफरउल्लाह के बेटे आतिन जफर ने पुलिस से पूछताछ में किया है. जानकारी सामने आ रही है कि आतिन माफिया अतीक के बेटे असद का दोस्त है और उसके साथ ही लखनऊ में रहता था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस के डर से वह खुल्दाबाद स्थित अपने घर भाग आया था. इसी के बाद पुलिस ने उसको भी उठाया था.

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आतिन ने अतीक और शाइस्ता को लेकर काफी चौंकाने वाले राज सामने रखे हैं. बता दें कि उमेश हत्याकांड मामले में ही असद की भी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है. वहीं अतीक और अशरफ को बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब दोनों को प्रयागराज के एक अस्पताल में पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था. इस मामले की भी जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

देखें क्या-क्या बताया असद के दोस्त ने

पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने बताया है कि 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या के अगले दिन फरार चल रही शाइस्ता खुल्दाबाद स्थित उसके घर पहुंची थी और उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल इनामी साबिर भी था. उसने पुलिस को बताया कि दोनों हुलिया बदलकर अतीक व अशरफ के जनाजे में शामिल होने की पूरी तैयारी कर ली थी और कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान भी जाने वाले थे, लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी और सघन चेकिंग की जानकारी होने के बाद उसने इरादा बदल दिया था और फिर रात भर रुकने के बाद अगले दिन तड़के ही घर छोड़कर भाग गए.

साबिर को लेकर किया बड़ा खुलासा

जानकारी सामने आ रही है कि दो मई को वह शाइस्ता के कहने पर ही किसी काम से वहीं पहुंचा था. इसकी भनक लगने के बाद ही रात में नौ बजे के करीब धूमनगंज पुलिस ने जफरउल्लाह के घर पर छापा भी मारा था लेकिन साबिर पहले ही वहां से भाग निकला और पुलिस फिर से खाली हाथ रह गई. बता दें कि हत्याकांड के ढाई महीने बीत जाने के बाद भी शाइस्ता और गुड्डू मु्स्लिम के साथ ही कई गुर्गे हाथ नहीं लगे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

16 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

33 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago