फोटो-सोशल मीडिया (वीडियो ग्रैब)
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में तीन हफ्ते बीतने के बाद जहां पुलिस माफिया अतीक के करीबी गुर्गों से काफी दूर है तो वहीं पुलिस द्वारा जारी प्रयास के बीच एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जानकारी सामने आ रही है कि माफिया अतीक के बमबाज गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को शरण देने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब फरार गुड्डू के बारे में पूछताछ कर रही है.
सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की टीम ने प्रयागराज के करैली इलाके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम ने इन महिलाओं के यहां भी शरण ली थी. आशंका जताई जा रही है कि इन महिलाओं को गुड्डू के बारे में कुछ मालूम हो सकता है. फिलहाल इन महिलाओं से प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीम पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि गुड्डू ने किसी महिला के घर पर करैली में पनाह ली थी और घटना के बाद वहीं रुका था.
हालांकि घटना के दूसरे दिन गुड्डू ने शहर छोड़ दिया था, लेकिन अब इन महिलाओं से ये जानकारी एकत्र करने में जुटी है कि कहीं वे गुड्डू की रिश्तेदार या फिर परिजन तो नहीं. आखिर गुड्डू ने इनके घर में ही पनाह लेने की क्यों ठानी, जैसे तमाम बिंदुओं पर पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इन महिलाओं को गुड्डू मुस्लिम से जुड़ी अहम कड़ी माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस बमबाज गुड्डू तक पहुंचने के लिए पूरा प्रयास कर रही है. ऐसी भी खबर सामने आई है कि गुड्डू कोलकाता में कहीं छिपा है. इस पर यूपी पुलिस ने कोलकाता की पुलिस से भी मदद मांगी है.
वहीं पुलिस ने अतीक की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए उसका पोस्टर जारी करने का भी फैसला किया है. ताकि हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स को गिरफ्तार किया जा सके. इस हत्याकांड से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज और बिंदुओं के आधार पर पुलिस अतीक के गुर्गों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. बता दें कि उमेश पाल बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह थे. 24 फरवरी को उनकी दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…