खेल

Harbhajan Singh के नाम पर ठगी, फर्जी अकाउंट से लोगों को कर रहा था टारेगट, भज्जी ने कहा सावधान रहें लोग

Fake account of Harbhajan Singh: हरभजन सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है, जिससे लोगों से ठगी हो रही है. इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने दी है और लोगों से इस अकाउंट से सावधान रहने को कहा है. हरभजन ने इस मामले में ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह क्रिकेट से लेकर और भी कई मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं, लेकिन इन दिनों हरभजन सोशल मीडिया से परेशान हैं.

इस बात की जानकारी खुद हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है. दरअसल, हरभजन सिंह ने बताया है कि उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है और इस अकाउंट के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है. हरभजन ने लोगों से इस अकाउंट से सावधान रहने को कहा है. हरभजन सिंह इस समय लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC) में भाग ले रहे हैं. वह इस लीग में भारत महाराज की ओर से खेल रहे हैं. वह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद भी हैं. हरभजन ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से उनके नाम से बनाए गए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 2020 से LAC पर आधुनिक हथियारों से लैस हैं 50,000 चीनी सैनिक, आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा- भारी संख्या में Indian Army कर रही निगरानी, चाइनीज बोलने वाले युवाओं की सेना में जरूरत

भज्जी ने कहा सावधान रहें लोग

जैसे ही हरभजन को पता चला कि उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है, वह हरकत में आए और ट्विटर पर मामले की जानकारी देते हुए लोगों को इस अकाउंट से सावधान रहने की चेतावनी दी. उन्होंने इस अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

‘ फेक अकाउंट से सतर्क रहें, यदि आपको कोई हरभजन 3 से मैसेज करता है और आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब न दें। वह आपसे पैसे मांगेगा और यह फर्जी अकाउंट है.’

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago