देश

Ashraf Ahmad: माफिया अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी

Ashraf Ahmad: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ को लेकर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर निकल चुकी है और शाम तक प्रयागराज पहुंचेगी. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

वहीं, माफिया अतीक अहमद को भी साबरमती जेल से लेकर यूपी पुलिस कल ही निकल चुकी थी और अब यूपी के झांसी जिले में प्रवेश कर चुकी है. शाम तक उसे भी पुलिस लेकर प्रयागराज पहुंचेगी और फिर उसकी पेशी भी कोर्ट में की जाएगी.

इस मामले में अतीक सहित उसकी बीवी, भाई, बेटे, बहन, बहनोई सहित पूरे कुनबे पर मामला दर्ज है. हत्याकांड मामले में उसकी बीवी, बेटा सहित कई गुर्गे फरार चल रहे हैं. तो वहीं गुर्गों की मदद करने के आरोप में वांटेड इसकी बहन आयशा नूरी और नूरी की बेटियों की तलाश में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. उधर, नूरी ने एक अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अपील की है. वहीं गुर्गों को संरक्षण देने के आरोप में अतीक के बहनोई को पहले ही मेरठ से गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़े- Atiq Ahmed: 16 दिन में दूसरी बार यूपी पहुंचा माफिया अतीक अहमद, शाम तक पहुंचेगा प्रयागराज, अदालत में होगी पेशी

बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में उसके घर के पास ही दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अतीक के बेटे और उसके गुर्गों के शामिल होने की बात सामने आई थी. इसके बाद यूपी पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मालूम हुआ कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड अतीक और उसका भाई अशरफ भी था. दोनों ने जेल में रहते हुए पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी और प्लानिंग के साथ गुर्गों को सेट किया था. इस मामले में जानकारी ये भी सामने आई है कि अतीक अपने बेटे को माफिया बनाना चाहता था, इसीलिए उसने पूरे हत्याकांड की कमान अपने बेटे को ही दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

12 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

23 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

43 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago