देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद को सड़क के रास्ते गुजरात से लाने की तैयारी, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस की टीम

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस एक-एक कदम आगे बढ़ती जा रही है. अब खबर सामने आ रही है कि माफ‍िया अतीक अहमद से पूछताछ करने के ल‍िए करीब 15 दिन पहले साबरमती सेंट्रल जेल पहुंची एसटीएफ की एक टीम अब अतीक को यूपी लाने की तैयारी कर रही है.

ये भी खबर सामने आ रही है कि उसे सड़क के रास्ते से यूपी लाया जा सकता है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर प्रयागराज पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ा रही है. क्योंकि पहले ही अतीक सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर यूपी न भेजे जाने की गुहार लगा चुका है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि अतीक को यूपी लाने के लिए कई टीम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है. इसी के बाद अतीक से पूछताछ की जाएगी और इसी के बाद उसे यूपी लाने के रास्ते खुलेंगे.

बता दें कि शनिवार देर रात गुजरात पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाकर गुजरात की करीब 17 जेलों में एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस ने जेल से 16 मोबाइल फोन, घातक वस्तुएं और मादक पदार्थ बरामद किए थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस अभियान में करीब 1700 पुलिसकर्मी शामिल थे. मालूम हो कि साबरमती जेल में बंद अतीक के आईफोन से बातचीत करने और उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की खबर सामने आने के बाद गुजरात पुलिस का ये बड़ा एक्शन था.

पढ़े इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के बेटे को यूपी से भगाने में सामने आया बड़े बिल्डर का नाम, STF कर रही तलाश

साबरमती जेल से अतीक अहमद को पुलिस ला रही प्रयागराज

सूत्रों की माने तो प्रयागराज पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची है. पता चला है कि पुलिस टीम उसे सड़क मार्ग से लेकर प्रयागराज आने की तैयारी की जा रही है. डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में अहमदाबाद की जेल से यहां लाया जाना है. इस टीम में दो आईपीएस और तीन डीएसपी के अलावा 40 पुलिस कांस्टेबल मौजूद हैं.

27 और 28 मार्च की रात में प्रयागराज लेकर पुलिस पहुंच सकती है. 28 मार्च को माफिया अतीक को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस दुबारा अपनी कस्टडी में लेगी. कस्टडी में लेकर उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी. प्रयागराज पुलिस ने अतीक को लाने के लिए जरूरी विधिक प्रक्रिया को पूरा किया गया है.

अतीक और अशरफ करते थे बात

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या के बाद प्रयागराज पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया था कि अहमदाबाद जेल में बंद अतीक और बरेली जेल में बंद अशरफ अपने गुर्गों के साथ आईफोन से बात किया करते थे. इससे पहले अहमदाबाद जेल में बंद अतीक ने बमरौली के प्रापर्टी डीलर जैद को कॉल करके धमकाया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. इसी के बाद धूमनगंज पुलिस ने जेल से धमकाने में अतीक के खिलाफ केस दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

10 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago