देश

‘संकल्प सत्याग्रह’ में प्रियंका गांधी का छलका दर्द, संसद में हुए पिता और भाई के अपमान की दिलाई याद, बोलीं – अहंकारी को देश सबक सिखाता है

Priyanka Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ससंदी छिनने के बाद कांंग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस आज (रविवार) को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है. राजधानी दिल्ली के राजघट में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान प्रियंका गांधी भी सत्याग्रह में शामिल हुईं और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर अपने परिवार का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मेरे मां, पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल जाता है.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आप कहते हैं कि आप नेहरू नाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आज तक हम चुप रहे आप हमारे परिवार का अपमान करते रहे. मेरे भाई ने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और कहा कि मेरे मन में आपके लिए कोई नफरत नहीं है. एक आदमी का कितना अपमान करोगे? भगवान राम अपने परिवार के लिए वनवास गए, पांडव अपने परिवार के लिए लड़े तो क्या वो परिवारवादी थे? इस देश की धरती को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है.

‘मेरे शहीद पिता का अपमान किया गया’

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा “संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया गया लेकिन आपको तो कोई भी संसद से नहीं निकालता.. आखिर क्यों? कांग्रेस नेता ने आगे कहा आप के मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं. आप के एक मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता नहीं है कि उसके पिता कौन हैं. एक बेटा अपने पिता के मरने पर परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है, आपको उसका अपमान करते हैं, लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता ना आपको कोई सजा होती है. आपको कोई संसद से बाहर नहीं निकलता. आपको कोई नहीं कहता कि आप सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते.

यह भी पढ़ें-   Rahul Gandhi: दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह, पुलिस की इजाजत के बिना हजारों कार्यकर्ता पहुंचे राजघाट, प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

प्रियंका गांधी ने कहा- “आप हमारे परिवार का अपमान करते गए. संसद में मेरे भाई ने मोदी जी को गले लगाया और कहा कि मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं. हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारी नफरत की विचारधारा नहीं है. क्या यही इस देश की परंपरा है.”

मेरे पिता को मीर जाफर जैसे नाम दिए गए

कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पिता का संसद में अपमान किया गया और उनके भाई को मीर जाफर जैसे नाम दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने भी सोनिया गांधी का अपमान किया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके (बीजेपी) के पास नहीं हैं.. यह हास्यास्पद है कि एक आदमी को चुप कराने के लिए इतना कुछ किया जाता है. प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का पीएम कायर है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

26 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago