देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: “अतीक-अशरफ ने खुद को मरवाया”, माफिया ब्रदर्स की हत्या पर BJP MLC ने किया चौंकाने वाला दावा

Atiq-Ahsraf Shot Dead: यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रदेश में दावों को लेकर घमासान मचा हुआ है. विपक्ष पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर आरोप लगा रहा है. योगी सरकार और भाजपा को लगातार घेर रहा है. तो दूसरी ओर भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने अतीक अहमद पर खुद की ही हत्या कराने का दावा कर के सबको चौंका दिया है.

भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दावा किया है कि, “हो सकता है, अतीक अहमद ने खुद ही अपने आप को मरवा दिया होगा.” क्योंकि जब वो पुलिस जीप से उतर रहा था कुछ इशारा किया था. इसी से उन्होंने अंदाजा लगाया है कि अतीत ने खुद को मरवाया होगा.” उन्होंने ये भी कहा है कि “अतीक का पाकिस्तान और आईएसआई से कनेक्शन था. इसके बाहर आने का कहीं डर उसे हो.” आगे अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि “उसके पाप का घड़ा भर गया था. सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि “अतीक ने कितनों को मरवाया होगा. इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है. उसने कितने बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. जरा इसके बारे में भी सोचिए.”

मौत के बारे में कही जांच की बात

बीजेपी एमएलसी ने कहा माफिया अतीक की हत्या को जांच का विषय बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि “लेकिन, जो जैसा है, उसको वैसा ही भुगतना पड़ेगा. कानून ने ही अतीक को 4 दशक से अधिक समय तक बचाए रखा. उन्होंने सवाल किया कि अगर कानून नहीं होता तो अतीक इतने दिनों तक बचा नहीं रहता. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद ने सपा काल के दौरान तमाम घटनाओं को अंजाम दिया था. उस समय से अब तक उसके खिलाफ मामले चल रहे थे. इतने वर्षों में उस पर क्या कार्रवाई हुई? इतने लंबे समय से वह कानून के कारण ही बचा रहा. अभी भी कानून के दायरे में ही उस पर कार्रवाई चल रही थी.”

नहीं बचेंगे अपराधी

सुरेंद्र चौधरी ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, योगी आदित्यनाथ की सरकार में हर धर्म को सम्मान मिल रहा है, लेकिन, किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाता है. वह चाहे विकास दुबे हो या कोई अन्य. गलत करने वालों को सजा मिलनी तय है. अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर उठाए जाने वाले सवालों पर उन्होंने कहा कि सरकार किसी को मरवाती नहीं है. सरकार ने उसे मार दिया, ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि उसे क्यों मारा गया? जांच होने दीजिए, चीजें सामने आ जाएंगी. शायद, मारने वाला यह न कह दे कि अतीक अहमद ने ही उसे मारने का आदेश दिया हो.

ये भी पढ़ें- UP News: देह व्यापार का न खुले राज, इसलिए पुलिस को बता दी लूट और अपहरण की फर्जी घटना, जानें कैसे खुला मामला 

एमएलसी ने अपनी इसी बात को जारी रखते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में वह ऐसा सोच रहा हो, इस पर आश्चर्य नहीं किया जाना चाहिए. गाड़ी से उतरने के बाद अतीक के इशारे को आप देख लीजिए. आपको अंदाजा हो जाएगा. उसे लग रहा हो कि उसके पास तमाम जानकारियां थीं. पाकिस्तान से जुड़ी हुई, आईएसआई से संबंधित. वह इन जानकारियों को कैसे सामने लाता. उसे लगा हो कि हमारा बेटा चला गया. हम जीकर क्या करेंगे? तमाम प्रकार की बातें हो सकती हैं. जांच होने दीजिए. सब सामने आ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago