अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (फोटो सोशल मीडिया)
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में नामजद माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों के कथित तौर पर लापता होने के केस में आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है. जानकारी सामने आ रही है कि प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर बताया है कि अतीक के दोनों बेटे प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके के बाल संरक्षण गृह में हैं. हालांकि इससे पहले पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया था.
गौरतलब है कि पहले की गई में सुनवाई प्रयागराज पुलिस का दावा था कि 2 मार्च को अतीक के दोनों बेटे अपने घर के पास लावारिस हालत में पाए गए थे. नाबालिग होने की वजह से दोनों को बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया गया था. हालांकि पुलिस ने पहले कभी यह नहीं बताया कि दोनों बेटे किस बाल संरक्षण गृह में रखे गए हैं. बता दें कि सीजेएम कोर्ट ने इस बारे में कई बार प्रयागराज पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. पुलिस द्वारा एक बार भी साफ तौर पर जानकारी नहीं देने की वजह से कोर्ट ने थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दावा था कि उमेश पाल हत्याकांड मामले के 3 घंटे बाद पुलिस ने उनके घर से उनके दो नाबालिग बेटों को हिरासत में लिया था. उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. मगर अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है.
मालूम हो कि 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी थी. इस वारदात में उनके दोनों सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बता दें कि इस घटना को लेकर प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच कार्रवाई कर रही है.
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के वकील अब राजरूपपुर के बाल संरक्षण गृह में फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे, इसके बाद अपनी बात सोमवार को कोर्ट के सामने रखेंगे. अब सोमवार 27 मार्च को इस मामले में फिर सुनवाई होगी. गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी है. साथ ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है जो फिलहाल वो फरार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…