देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद से पूछताछ के लिए STF की स्पेशल टीम गुजरात रवाना, साबरमती जेल में होगी पूछताछ

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की अब तक की जांच में सामने आया है कि उमेश पाल की हत्या की साजिश में अतीक अहमद का हाथ है और उसके ही इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इसमें बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ सहित अन्य लोगों ने भूमिका निभाई थी. इसके बाद ही बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह को रास्ते से हटाया गया, ताकि अतीक बच सके. फिलहाल तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए एसटीएफ की स्पेशल टीम साबरमती जेल के लिए रवाना हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने के बाद उमेश पाल हत्याकांड मामले में अब कई और खुलासे हो सकते हैं. भले ही इस हत्याकांड के बाद अतीक के गुर्गे और उसका बेटा फरार चल रहा हो और पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए हों. लेकिन अब इन सबके बारे में साबरमती जेल में बंद अतीक से पूछताछ की जाएगी. सूत्रों की मानें तो एसटीएफ अतीक से अन्य जानकारियों की पूछताछ के लिए उसे यूपी भी ला सकती है. फिलहाल इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पढ़ें इसे भी- Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ़्तार, जस्ट डॉयल से लिया था नम्बर

सवालों की लिस्ट हुई तैयार

सूत्रों के मुताबिक, अतीक से पूछताछ करने के लिए एसटीएफ के साथ प्रयागराज पुलिस भी गई है. बताया जा रहा है कि यह दोनों टीमें एक साथ अतीक अहमद से पूछताछ करेंगी. सूत्रों की मानें तो अतीक से पूछताछ के लिए दोनों टीमों ने सवालों के लिए अलग-अलग सूची तैयार की है. बताया जा रहा है कि अतीक से पूछताछ रविवार शाम को या फिर सोमवार सुबह हो सकती है.

वारदात के बाद खुश था अतीक

इस पूरे मामले में जानकारी सामने आ रही है कि वारदात के बाद अतीक को पूरी जानकारी दी गई थी. इसके बाद वह खुश था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमेश की हत्या करने के लिए बैकअप में भी शातिर गुर्गों को रखा गया था. ताकि किसी भी तरह से प्लानिंग फेल न हो. हालांकि विधानसभा सत्र के दौरान हत्याकांड को लेकर जमकर बवाल मचने के बाद अतीक को अब अपने बेटों को लेकर चिंता सता रही है. विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को मिट्टी में मिला देने की बात कही थी. इसी के बाद से अतीक को अपने परिवार की चिंता सता रही है.

यूपी लाने का भी किया जाएगा फैसला

जानकारी सामने आ रही है कि पूछताछ के बाद अतीक को यूपी लाने पर फैसला किया जाएगा. इसके लिए कानून प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. हालांकि इससे बचने के लिए ही अतीक पहले ही अपने वकील के जरिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुका है और गुहार लगाई है कि उसे यूपी न भेजा जाए. उसने याचिका में अपनी जान को खतरा बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago