खेल

IND vs AUS 4th Test: दोहरे शतक से चूके विराट कोहली, 186 रन बनाकर आउट, टीम इंडिया की पारी 571 पर समाप्त

IND vs AUS 4th Test: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लंबे समय से प्रतीक्षित 28वां टेस्ट शतक लगाया. हालांकि, वह अपना दोहरा शतक लगाने से चूक गए. कोहली भारत के आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए और उन्होंने 186 रनों की मैराथन पारी खेली. इसके पहले नवंबर 2019 में उन्होंने टेस्ट में शतक जड़ा था. चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत की पारी 571 रनों पर समाप्त हुई. इस ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 91 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है. वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी विकेट के 3 रन बना लिए हैं.

कोहली को 28वां टेस्ट शतक और उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 75वां शतक पूरा करने में 42 पारियां और तीन साल से ज्यादा का वक्त लगा है. कोहली ने अहमदाबाद में 241 गेंदों में अपना शतक बनाया. 2012/13 श्रृंखला में 289 गेंदों पर इंग्लैंड के खिलाफ अपने शतक के बाद यह उनका दूसरा सबसे धीमा शतक था. कोहली ने 186 रनों की पारी में 364 गेंदों का सामना किया.

अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन कोहली ने 59 रन से अपनी पारी फिर से शुरू की और नाथन लियोन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनमैन की आस्ट्रेलियाई स्पिन तिकड़ी की धीमी पिच और कुछ अनुशासित गेंदबाजी के बावजूद अना शतक पूरा किया.

ये भी पढ़ें: IND vs Aus 4th Test: खत्म हुआ 3 साल का इंतजार, Virat Kohli ने जड़ा 28वां टेस्ट शतक

कोहली ने पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक बनाया था और पिछले दिसंबर से एकदिवसीय मैचों में तीन और शतक लगाए थे. वहीं खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भी उन्होंने मैराथन पारी खेलकर वापसी की है.

अक्षर पटेल ने जड़ा अर्धशतक

चाय काल के बाद कोहली और अक्षर पटेल ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया. कोहली ने अपने 150 रन पूरे किए तो अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. अक्षर पटेल ने 113 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज कोहली का साथ नहीं दे पाया. आर. अश्विन केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि, उमेश (0) रन आउट हुए. उसके बाद आखिरी विकेट के तौर पर कोहली पवेलियन लौटे. श्रेयर के फिट न होने के कारण भारत की पारी 571 रनों के स्कोर पर समाप्त हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

17 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

35 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

1 hour ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago