देश

Umesh Pal Murder Case: माफ‍िया अतीक अहमद के ठ‍िकानों पर STF की ताबड़तोड़ छापेमारी, लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में रेड, 2 गाड़ियां जब्त

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में STF और प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे की तलाश में राजधानी लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस छापेमारी में पुलिस और STF ने एक फ्लैट के साथ 2 गाड़ियां भी जब्त की हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई देर रात हुई है. प्रयागराज पुलिस को यहां हत्याकांड के शूटरों के छुपे होने की सूचना मिली थी.

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सघन तलाशी ली गई. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए पर कोई मिला नहीं. परिसर से पुलिस ने एक लैंड क्रूजर और मर्सडीज कार बरामद की है. प्रयागराज पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया.

इंस्पेक्टर महानगर केके तिवारी ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है. अपार्टमेंट में हत्याकांड से जुड़े शूटरों के छिपे होने की आशंका थी. यह कारें कब से खड़ीं थी. कौन यहां पर लगाया था समेत तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है. प्रयागराज पुलिस के इनपुट पर लखनऊ पुलिस ने भी हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है.

जानकारी ये भी सामने आ रही है कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद व साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही लखनऊ के उसके कई परिचितों व मददगारों की कुंडली एसटीएफ व प्रयागराज पुलिस की टीम खंगाल रही है. असद पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: ‘बाबा बुलडोजर’ के टारगेट पर माफिया अतीक अहमद के 40 करीबियों के मकान, खाका तैयार

सजा न मिले, इसलिए रची साजिश

सूत्रों की मानें तो साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को अपहरणकांड में सजा न मिले, इसके लिए ही गवाह उमेश पाल की हत्या की गई थी. इस हत्याकांड की साजिश रचने से लेकर गोली-बम चलाने में शूटर समेत 12 लोग शामिल थे. शूटरों के लिए असलहा और कारतूस बिहार के मुंगेर से मंगवाए गए थे. पुलिस मुठभेड़ में कार ड्राइवर अरबाज के मरने और सदाकत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजू पाल की हत्या के बाद उमेश पाल ने अतीक समेत अन्य के खिलाफ पैरवी शुरू की थी. इसके बाद ही 2006 में फांसी इमली के पास से कार सवार लोगो ने उमेश का अपहरण कर लिया गया था और कमरे में बंद करके प्रताड़ित किया गया था. वर्ष 2007 में उमेश पाल ने धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ दिनेश पासी, अंसार और शौकत हनीफ व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था.

अतीक अहमद को सता रहा था सजा का डर

सूत्रों की मानें तो उमेश पाल राजू पाल के मुकदमे की लगातार पैरवी करते हुए सजा दिलवाने का प्रयास कर रहे थे. घटना के दिन भी इसी मुकदमे को लेकर कचहरी में सुनवाई हुई थी और फिर 27 फरवरी को दोष सिद्ध के बिंदु पर बहस होनी थी. माना जा रहा था कि इस मुकदमे में माफिया अतीक को सजा हो सकती थी, लेकिन इससे पहले ही उमेश की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि साजिश में सदाकत के अलावा गुलाम, पप्पू सहित खुद को अधिवक्ता बताने वाले कई शख्स शामिल थे.

अतीक के बेटे ने ही किया था शूटआउट को लीड

सूत्रों की मानें तो उमेश की हत्या के लिए धूमनगंज इलाके में कुल नौ लोग बम, हथियार से लैस होकर पहुंचे थे. इसमें चार कार में सवार थे, जबकि अन्य अलग-अलग बाइक पर थे. बताया जा रहा है कि अतीक के बेटे ने ही शूटआउट को लीड किया था. घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में केवल छह लोगों की तस्वीर कैद हुई है, जबकि तीन शख्स बैकअप दे रहे थे. पुलिस का कहना है कि सदाकत से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है, जिसकी सच्चाई का पता लगाते हुए आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है. अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago