यूटिलिटी

Indian Railway: होली से पहले रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, इन रूट्स पर चलेंगी कई ट्रेनें

Indian Railway: होली के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इसके साथ ही होली से पहले कुछ नई ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की गई है.  जानकारी के मुताबिक रेलवे ने होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. अलग-अलग रूट पर चलने वाली ये ट्रेनें 2 से 4 मार्च के बीच शुरू हो रही हैं.  रेलवे ने जानकारी दी है कि ये ट्रेनें राजस्थान के यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी.  ये ट्रेनें असरवा, उदयपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा और इंदौर रूटों के लिए चलेंगी.

ट्रेन चलाने की मांग

राजस्थान के सांसद सीपी जोशी ने कहा कि उदयपुर से अहमदाबाद गेज को बदला जाए. उसके बाद उदयपुर-असरवा रेलवे लाइन पर ट्रेन चलाने की मांग उठी थी. रेल मंत्रालय की एक मांग के बाद, रेलवे ने मेवाड़-वागर के निवासियों को गुजरात से जोड़ने और राज्य की राजधानी जयपुर के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए अहमदाबाद से जयपुर के लिए एक ट्रेन को मंजूरी दी है.

यह ट्रेन 2 मार्च से चलेगी

पहली ट्रेन असरवा से उदयपुर होते हुए जयपुर के लिए चलेगी, जिससे मेवाड़ के लोगों को अहमदाबाद और जयपुर जाने के लिए परिवहन का बेहतर साधन मिल सकेगा. रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 2 मार्च से शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें- EPS 95: पुरानी सरकारी पेंशन की तरह है योजना, पहले आपको, फिर पत्नी और बाद में बच्चों को भी पैसा मिलेगा

सप्ताह में दो बार चलेगी यह ट्रेन

साथ ही मेवाड़ वगर को हाड़ौती से जोड़ने के लिए असरवा उदयपुर चित्तौड़गढ़ कोटा ट्रेन को मंजूरी दी गई है. इस ट्रेन के चलने से उदयपुर व चित्तौड़गढ़ के निवासियों को अहमदाबाद व कोटा जाने का बेहतर साधन मिल जाएगा. यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी.  यह ट्रेन 3 मार्च से चलेगी.

इस ट्रेन का रूट बढ़ाया गया

वर्तमान में इंदौर उदयपुर सिटी वीर भूमि चित्तौडग़ढ़ एक्सप्रेस का इंदौर से उदयपुर जाने वाला रूट बढ़ाया गया है. अब इस ट्रेन का विस्तार असरवा तक कर दिया गया है.  इस ट्रेन के असरवा जाने से चित्तौड़गढ़वासियों को अहमदाबाद जाने का एक और विकल्प मिल गया है. यह ट्रेन 4 मार्च से शुरू होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago