अतीक अहमद (फोटो सोशल मीडिया)
Umesh Pal Murder Case: यूपी के प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्या कांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले अपराधियों और माफिया अतीक अहमद के करीबियों के मकानों को जमींदोज करने का खाका प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने तैयार कर लिया गया है. पीडीए की ओर से मंगलवार को माफिया के करीबी व हत्या में शामिल 40 लोगों के मकानों के दस्तावेजों वाली फाइल खंगाली गई है और दो दिन के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है.
उमेश पाल की हत्या करने व हत्यारों की मदद करने के मामले में 20 लोगों के नाम सामने आए हैं. इनके मकानों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया दो दिनों के भीतर शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के पास भी फाइल भेजी जा चुकी है, इसमें 20 लोग ऐसे हैं जिनका नाम उमेश पाल की हत्या करने व हत्यारों की मदद करने में आया है. जानकारी सामने आई है कि शहरी क्षेत्र में बने अपराधियों के मकानों को पीडीए ढहाएगा और ग्रामीण अंचलों में बने मकानों को ढहाने में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे पीडीए वीसी ने जोनल अधिकारी और क्षेत्रीय इंजीनियरों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ध्वस्तीकरण के लिए माफिया के टाप 10 करीबियों की सूची तैयार हो गई है. इन सभी के मकानों पर एक ध्वस्तीकरण के लिए जल्द ही नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
माफिया अतीक अहमद के करीहियों का मकान शहर के तेलियरगंज, चकिया, धूमनगंज,सुलेमसराय दरियाबाद, करेली, हरवारा, जयंतीपुर, सदियापुर,मुंडेरा, झलवा, अटाला,कसारी-मसारी, दायराशाह अजमल, मिनहाजपुर,गद्दोपुर,महमदपुर क्षेत्र में है. उमेश पाल की हत्या में शामिल अपराधियों व उनको मदद पहुंचाने वालों का मकान है.
पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने मीडिया को जानकारी दी कि “माफिया हो या फिर भू माफिया सभी को कानून का पालन करना होगा, जो नियम के विपरीत निर्माण करेगा उसके खिलाफ ध्वस्तीरकण की कार्रवाई की जाएगी. नियम के विपरीत दबंगई से मकान बनाने वालों को जल्द कार्रवाई की जाएगी.”
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…