छोटा राजन
Chhota Rajan: सीबीआई ने जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के सहयोगी संतोष महादेव सावंत को सिंगापुर से मुंबई हवाई अड्डा पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया. वह 18 साल से फरार था. सिंगापुर में सावंत होटल कारोबार की आड़ में छोटा राजन गैंग के लिए काम करता था और करीब 22 सालों से इस गैंग के साथ जुड़ा हुआ था. भारतीय एजेंसियां लगातार उसे भारत लाने की कोशिश कर रहीं थी, लेकिन सालों बाद ये कामयाबी हाथ लगी है.
अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ने संतोष सावंत के सिंगापुर से रवाना होने के बारे में एजेंसी को जानकारी दी थी. सावंत के खिलाफ 2012 में रेड नोटिस जारी किया गया था. संतोष सावंत पर धमकी देना, वसूली करना जैसे आरोप हैं. इसका अलावा उस पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है.
जब छोटा राजन पर हमला हुआ था, उसके बाद रवि पुजारी, हेमंत पुजारी, बंटी पांडे जैसे करीबी साथियों ने उसका साथ छोड़ दिया था लेकिन संतोष छोटा राजन के साथ ही रहा. इस तरह वह धीरे-धीरे छोटा राजन का करीबी बन गया. सिंगापुर में रहकर सावंत छोटा राजन गैंग के लिए पैसा जुटाने और उसके सारे पैसों का हिसाब रखने का काम करता था.
एक सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि सुनवाई अदालत के समक्ष सरेंडर करने के लिए सावंत की ओर से सक्षम अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया गया था. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को सिंगापुर से मुंबई हवाई अड्डा पर उतरते समय आव्रजन ब्यूरो, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने पकड़ लिया. बाद में आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने सावंत को सीबीआई के हवाले कर दिया. छोटा राजन के गुर्गे के खिलाफ सीबीआई ने भी मामला दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें: ‘कनपटी पर बंदूक रखते ही अतीक ने कर दिया था पेशाब’- जब राजू पाल हत्याकांड में 15 साल पहले गिरफ्तार हुआ था माफिया
जानकारी के मुताबिक, छोटा राजन के करीबी गुर्गे को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो मई तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छोटा राजन के करीबी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर, 2005 को एक बिल्डर से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में एक मामला दर्ज किया था.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…