खेल

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए KL Rahul, IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर खेलने का बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Indian cricket fans brutally troll KL Rahul: ‘राहुल नाम तो सुना होगा’., यह बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग है. मगर अब इस नाम से शाहरुख नहीं बल्कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की याद आती है. इसकी वजह उनका शानदार खेल नहीं बल्कि फ्लॉप शो है, जिससे इन दिनों फैंस खफा हैं. कुछ समय पहले तक उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा रही थी और अब यही हाल लखनऊ का है. फैंस ने राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करते हुए एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर किए.

केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल ने 32 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन पारी खेली. राहुल ने इस मैच में काफी धीमी पारी खेली. इतना ही नहीं राहुल ने पारी का पहला ओवर मेजन खेला जिससे हर कोई खफा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: इस मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिल रही प्लेइंग-11 जगह, बेंच पर बैठे हुए बीत रहा टूर्नामेंट, गंभीर भी हैं खामोश

दरअसल, राजस्थान के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया. ये ओवर राहुल ने मेडन खेला. इसके साथ ही आईपीएल में राहुल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इस पर फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. दरअसल, आईपीएल इतिहास में 2014 से अबतक कुल 27 मेडन ओवर फेंका गया है. इसमें से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 11 बार मेडन ओवर खेला है.

फैंस ने शेयर किए एक से बढ़कर एक मीम्स  

राहुल ‘टुक-टुक’ बल्लेबाजी देख ऑन एयर भड़के केविन पीटरसन

ऑन-एयर कमेंटेटर केविन पीटरसन और निक नाइट पावरप्ले में केएल राहुल के दृष्टिकोण से चकित रह गए क्योंकि भारत के स्टार बल्लेबाज ज्यादातर मौकों पर बड़े शॉट जाने की कोशिश नहीं कर रहे थे. पीटरसन ने राहुल पारी को बोरिंग पारी करार देते हुए कहा, “केएल राहुल को बल्लेबाजी करते देखना सबसे बोरिंग चीज है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

60 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago