देश

“राम जानकी मंदिर की घटना के पीछे कांग्रेस-आरजेडी का हाथ”, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- जरूरत पड़ी तो जाऊंगा भागलपुर

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं. भागलपुर से शुरू हुई यह यात्रा पूर्णिया पहुंच चुकी है. इस बीच, भागलपुर के सन्हौला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की घटना पर गिरिराज सिंह भड़क गए हैं. उन्होंने बिहार पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो वह अपनी यात्रा को स्थगित कर सन्हौला जाएंगे.

मूर्ति तोड़ने का आरोप

दरअसल, इस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, सन्हौला बाजार के राम जानकी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया. लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामा इतना बढ़ गया कि इलाके की सड़कें जाम हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

“हमले के पीछे कांग्रेस-आरजेडी का हाथ”

इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “यह आज सुबह की घटना है. 18 अक्टूबर को हम भागलपुर में थे. सोची-समझी साजिश के तहत यह हमला किया गया है. अगर आरोपी विक्षिप्त है तो वह मस्जिद में हमला करने क्यों नहीं गया. वीडियो फुटेज में तीन आदमी दिखाई दे रहे हैं. इसके पीछे कांग्रेस और राजद का हाथ है. वे दंगा कराना चाहते हैं. मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि जो असली आरोपी है, अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो मैं अपनी यात्रा स्थगित कर सन्हौला जाऊंगा.

यह भी पढ़ें- भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मानी गलती

इस घटना को लेकर भागलपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शांति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के सदस्यों के साथ बैठक की और फ्लैग मार्च निकाला. भागलपुर पुलिस ने लोगों से भ्रामक खबर और अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago