Categories: खेल

Ind Vs NZ: 46 रन पर ऑलआउट होना टीम के लिए रहा खतरनाक, कप्तान रोहित शर्मा ने बताए हार के कारण

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होना टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब रहा. उन्होंने कहा कि उनकी टीम अगले दो मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी.

भारतीय टीम ने कीवियों को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने रविवार को 2 विकेट खोकर हासिल किया. इस हार के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है. बेंगलुरु टेस्ट में बारिश के कारण पहला दिन धुल जाने के बाद, दूसरे दिन भारत मात्र 46 रन पर आउट हो गया. यह टीम इंडिया का तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर था और घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच में उनका अब तक का सबसे छोटा स्कोर था.

अभी दो टेस्ट बाकी हैं…

रोहित ने मैच के बाद कहा, “मैंने दूसरे दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होगा. हमें नहीं लगा था कि हम 46 रन पर ऑल आउट हो जाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड को श्रेय देना चाहिए. इससे हम मुकाबले में पीछे रह गए. अच्छी चीजों को आगे ले जाना होगा. हम पहले भी इन चुनौतियों का सामना कर चुके हैं, ऐसी चीजें होती रहती हैं. दो टेस्ट बाकी हैं, हम जानते हैं कि इसके लिए क्या करना होगा और अगले दो टेस्ट में हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.”

रोहित ने की पंत और सरफराज की तारीफ

हालांकि, भारत ने दूसरी पारी में सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की बदौलत 426 रन बनाए थे. रोहित ने इन युवा बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें दोनों युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गर्व है. रोहित ने पंत और सरफराज की तारीफ करते हुए कहा, “हम आसानी से 350 रन से कम पर आउट हो सकते थे, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गर्व है. पंत ने परिपक्व पारी खेली और अपने शॉट भी खेले. सरफराज अपने तीसरे या चौथे टेस्ट में बिल्कुल स्पष्ट और परिपक्व थे.”

तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब 24-28 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पुणे जाएगी, जिसके बाद 1-5 नवंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

21 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago