Bharat Express DD Free Dish

भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मानी गलती

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक Podcast में भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पर बात की. जब उनसे भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “उस समय रिकॉर्ड पर जो आया था, उन्होंने वही कहा था. ये उनकी पार्टी ने उन्हें बताया था कि भगवा आतंकवाद हो रहा.”

Sushil Kumar Shinde

पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे. (फाइल फोटो)

यूपीए-2 (UPA-2) के शासन काल में गृह मंत्री रहे कांग्रेस (Congress) नेता सुशील कुुमार शिंदे ने अपने भगवा आतंकवाद (Saffron Terrorism) वाले बयान पर गलती मानी हैं. उन्होंने कहा कि वे इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे. उस समय के बयान में जो आया बोल दिया. पर मुझे खुद नहीं पता मैंने आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल क्यों किया. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था.

पॉडकास्ट के दौरान दिया था बयान

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक पॉडकास्ट (Podcast) में भाग लिया था. इस पॉडकास्ट में सुशील कुमार शिंदे ने भगवा आतंकवाद वाले बयान पर बात की. जब उनसे भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “उस समय रिकॉर्ड पर जो आया था, उन्होंने वही कहा था. ये उनकी पार्टी ने उन्हें बताया था कि भगवा आतंकवाद हो रहा.”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय पूछा गया था तो बोल दिया था भगवा आतंकवाद. बस इतना ही है. मैंने अपने बयान में आतंकवाद शब्द लगाया, लेकिन मुझे खुद नहीं पता क्यों आतंकवाद शब्द लगाया. लगाना नहीं चाहिए, यह गलत था. भगवा टेररिस्ट (Terrorist) जैसे शब्द नहीं बोलना चाहिए था. ये उस पार्टी की विचारधारा होती है. ये चाहे भगवा हो या रेड हो या सफेद हो. ऐसा कोई आतंकवाद नहीं होता है.”

पीएम मोदी की कर दी तारीफ

सुशील कुमार शिंदे ने इस पॉडकास्ट में पूराने दिनों पर बात की जब वह और नरेन्द्र मोदी दोनों मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा, “जब हम UPA-2 सरकार में थे तो उस समय हमें बिल्कुल नहीं लगा था कि वो तीन बार केंद्र में अपनी सरकार बना लेंगे या तीन बार PM बन जाएंगे. लेकिन वो बहुत मेहनती हैं, बहुत कष्ट कर लेते हैं. उस समय मैं भी हिमाचल का जनरल सेकेट्री था, वो भी जनरल सेकेट्री थे. जब वो मुख्यमंत्री थे, मैं भी मुख्यमंत्री था. जब मैं ऊर्जा मंत्री था तो वो गुजरात के लिए पॉवर मांगने के लिए मेरे पास ही आते थे. हालांकि हमें उन पर ज्यादा बातें नहीं करनी चाहिए, वो दूसरी पार्टी से हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read