देश

Kaushal Kishore: नशे की लत पर केंद्रीय मंत्री की अपील आपको भावुक कर देगी

Written By: Devnath

Kaushal Kishore: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की एक अपील बेहद भावुक कर देने वाली है. नए साल से ठीक एक दिन पहले मंत्री ने जो कहा है उसे नज़र अंदाज़ करना किसी के लिए भी आसान नहीं है. केंद्रीय मंत्री की यह अपील बेहद भावुक कर देने वाली और प्रेरित करने वाली है. आपको पूरी खबर बताने से पहले आइये आपको बताते हैं कि भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की अपील क्या है. ‘मैंने एक गलती करके अपने नशा करने वाले लड़के की शादी कर दी जिसकी वजह से आज मेरी बहू विधवा हो गई. अब और कोई लड़की बिधवा न हो इसलिए अपनी लड़कियों की शादी किसी भी नशा करने वाले व्यक्ति से न करें, चाहे वह कितने बड़े पद पर, पोस्ट पर हो और चाहे कितना ही वह अमीर हो.’

नए साल की पूर्व संध्या पर जब इस संदेश को ट्वीट करके सांसद ने अपना दर्द ज़ाहिर किया तो लोग भावुक हो गए. भारत जैसे देश में जहां नशे की लत युवाओं को बर्बाद कर रही है वहीं यह इस हद तक फैलता जा रहा है कि न जाने कितने घर बर्बाद हो रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने दो साल पहले जब नशे के चलते अपने बेटे को खो दिया था तब उनको लगा था कि नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश में तभी से नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने 2022 के आख़िरी दिन नशा मुक्ति रैली निकाली जिसमें बहुत सारे लोगों ने प्रतिभाग किया. लखनऊ के परिवर्तन चौक से हज़रतगंज जीपीओ तक की रैली में केंद्रीय मंत्री ने लोगों को नशे के ख़िलाफ़ जागरूक किया और उस दर्द को भी साझा किया जिसकी टीस उन्हें सालती रहती है. अपनी रैली के संपन्न होने के बाद ही उन्होंने भावुक ट्वीट किया जिसको लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मंत्री के इस अपील को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग अलग-अलग तरह से अपनी बात रख रहे हैं. कौशल किशोर ने यह भी कहा कि अगर नशा न करने वाले किसी ग़रीब लड़के से शादी करेंगे तो निश्चित तौर पर लड़कियां सुरक्षित तो रहेंगी और अमन चैन से गुज़र बसर तो करेंगी. जो लोग नशा करते हैं वे लोग घर में आकर मारपीट और गाली गलौज करते हैं जिसकी वजह से परिवार पीड़ित रहता है और इसकी सबसे ज़्यादा पीड़ा घर की महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ती है.

 

ये भी पढ़ें: CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने नए साल पर दी मजदूरों को कई सौगातें

केंद्रीय मंत्री अपील करते हैं ‘ इससे बचने के लिए सभी से प्रार्थना है कि अपनी लड़कियों को शादी नशा न करने वाले लड़कों से ही करें. और नशा करने वाले लड़कों से शादी से इंकार कर दें. लड़कियां ऐसे लड़कों से कभी शादी न करें जो नशा करते हैं.

नशे की लत ने ले ली बेटे की बलि

अक्तूबर 2022 में नशे की भारी लत के चलते कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर अपनी जान गंवा बैठे थे. हालांकि मौत से पहले आकाश किशोर को कई बार नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया, लेकिन वे नशा नहीं छोड़ पाए जिसके चलते नशा ने उन्हें छीन लिया. मौत से 6 माह पहले ही उनकी शादी करा दी गई थी लेकिन फिर भी इस बुरी लत से बाहर नहीं निकल सके. इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्ति के ख़िलाफ़ अभियान चलाना शुरू किया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago