देश

गौरवशाली विरासत को संजो रही सरकार: ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया बाबा बंदा बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोहगढ़ में निर्माणाधीन भव्य स्मारक एवं संग्रहालय, बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की वीरता, बलिदान और ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा. भाजपा सरकार उनकी गौरवशाली विरासत को संजोकर उसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. केंद्रीय मंत्री ने रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व्यासपुर में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फांउडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन किया.

यमुनानगर में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और पूर्व विधायक बलवंत चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण मुख्य रूप से उनकी जीवनी पर केंद्रित होगा, जिसमें उनकी बहादुरी और बलिदान की वीरगाथा की झलक दिखाई देगी. स्मारक का उद्देश्य जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को वीर बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास और वीरतापूर्ण योगदान के बारे में शिक्षित करना है.

सिख विरासत से जुड़े कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक में लोहगढ़ स्मारक की निर्माण प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी एवं एक्सपर्ट कमेटी एवं सिख विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई.

20 एकड़ 3 कनाल 11 मरले भूमि ट्रस्ट को स्थानांतरित

बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम पर दान देने वाले व्यक्ति/संस्थाओं को आयकर मे छूट देने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया. ग्राम पंचायत भगवानपुर की 20 एकड़ 3 कनाल 11 मरले भूमि को बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट को स्थानांतरित किया गया है. बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: 245 शव परिजनों को सौंपे गए, 251 मृतकों के डीएनए सैंपल का हो चुका मिलान

किसान युवा क्लब के संस्थापक ने दिए 11 लाख रुपये

बैठक में किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल एवं उनके सहयोगी अमन विर्क ने बाबा बंदा सिंह बहादूर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम दान स्वरूप 11 लाख रुपये का चैक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को सौंपा. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें.

इस अवसर पर एसीएस विजेन्द्र कुमार, मंडलायुक्त अंबाला संजीव वर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, निदेशक पर्यटन विभाग हरियाणा डॉ. शालीन, पूर्व सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, सीईओ जिला परिषद वीरेन्द्र सिंह ढुल, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह एवं विशेष आमंत्रित डॉ. प्रभलीन सिंह ओएसडी टू सीएम, अनिल कुमार दहिया, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी हरियाणा, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खंगवाल, एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल उपस्थित रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

25 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

54 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

2 hours ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago