देश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया आरती जवेरी की ‘अद्वैया भ्रमण’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोलीं- कला हम सबको जोड़ती है

दिल्ली के फाइन इंडिया ऑर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसायटी में आरती जवेरी की ‘अद्वैया भ्रमण’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया. कला की दुनिया में आरती जवेरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. प्रदर्शनी में आरती जवेरी की कलाकृतियां उनके कमाल के काम की गवाही दे रही हैं.

केंद्रीय मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

अद्वैया भ्रमण प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर जाने-माने मूर्तिकार पद्मभूषण रामदी सुतार भी मौजूद रहे. प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि कला की खूबसूरती यही है कि हम सबको जोड़ती है.

आरती जवेरी का सफर एक पोर्ट्रेट से शुरू हुआ

बता दें कि आरती जवेरी का नाम कला की दुनिया में एक अलग पहचान रखता है. जिसकी झलक अद्वैया भ्रमण प्रदर्शनी में साफतौर पर दिखाई दी. आरती जवेरी का सफर एक पोर्ट्रेट से शुरू हुआ और फोटोग्राफी से लेकर 2D और 3D पेटिंग्स तक पहुंचा. जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कामों का कला की दुनिया में लोहा मनवाया.

कैनवास पर एक से बढ़कर एक रंग उकेरे

कहते हैं कि कला की कोई सीमा नहीं होती है. इसी सोच के साथ आरती जवेरी ने कैनवास पर एक से बढ़कर एक रंग उकेरे. आरती जवेरी बताती हैं कि कला के क्षेत्र में तीन दशक से काम कर रही हैं. जिसमें उन्होंने तमाम उतार-चढ़ाव देखे. आरती आगे बताती हैं कि इन 30 सालों के सफर में उन्होंने जो भी कला के क्षेत्र में काम किया है उसे आर्ट गैलरी में लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- नए संसद भवन के गज द्वार पर ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चिट्ठी लिखकर लगाए ये आरोप…

कला के कई आयामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं

आरती जवेरी को प्रकृति और मानवीय वेदनाओं को कैनवास पर उतारने के साथ ही परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की तस्वीर को बनाने का भी मौका मिला है. जवेरी की बनाई पेंटिंग्स जितना प्रकृति के करीब हैं उनमें उतनी ही विचारों की रचनात्मकता है. आरती जवेरी कला के कई आयामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं. पेंटिंग्स, स्कल्पचर्स, स्पेशिफिक आर्ट वीडियो या फिर आर्ट का कोई माध्यम हो, हर जगह आरती जवेरी ने अपनी कला से एक अलग छाप छोड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

26 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago