वीडियो ग्रैब
Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां कुछ लड़कों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर दो कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में एक सामाजिक संस्था द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब पुलिस को आरोपियों की तलाश है.
बताया गया है कि घटना उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी इलाके के अखलाक नगर की है. यहां कुछ युवकों ने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया है. लोहे की रॉड से पीट-पीटकर दो कुत्तों की हत्या कर दी है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक कुत्तों को बेरहमी से पीट रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही एक सामाजिक संस्था ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
यह घटना 16 सितम्बर की रात की बताई जा रही है. इलाके के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि, 16 सितंबर की रात कुछ युवक एक खाली प्लाट में बैठे कुत्तों को अचानक बेरहमी से मारने लगे और इतना पीटा की कुत्तों की मौत हो गई. जब युवक कुत्ते को पीट रहे थे तो पास में लगे एक सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई.
ये भी पढ़ें- Agra News: रात में लड़की के घर कूदा दारोगा, ग्रामीणों ने पकड़ा, की जमकर पिटाई, VIDEO Viral
दूसरे दिन सीसीटीवी में कैद घटना को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कानपुर स्थित बेजुबान संस्था को दी. साथ ही कुत्तों को बेरहमी से पीटने का वीडियो भी मुहैया कराया. इस के बाद बेजुबान संस्था ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं मृतक कुत्तों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आने की बात सामने आई है. बेजुबानों की हत्या की खबर भाजपा सांसद मेनका गांधी तक भी पहुंची. इसके बाद उन्होंने गंगाघाट के इंस्पेक्टर से फ़ोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…