देश

UP Assembly Bypoll Results: स्वार और छानबे उपचुनाव में जीतेगा कौन? आज होगा फैसला, आजम खान की बचेगी कुर्सी या भाजपा करेगी आउट

UP Assembly Bypoll Results: उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के परिणाम के साथ ही रामपुर की स्वार व मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होने जा रहा है. इसके लिए सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि दोनों विधानसभा सीटों के लिए जहां 10 मई को वोट डाले गए थे तो वहीं निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 4 मई तो दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को हुई थी.

बता दें कि स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. इसी के बाद यहां सीट रिक्त हो गई थी. यही वजह रही कि यहां उपचुनाव कराए गए. तो वहीं छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन के कारण खाली हुई थी. इसी के बाद यहां भी उपचुनाव कराए गए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि दोनों सीटों पर ही अपना दल (एस) व सपा में सीधा मुकाबला है और अब देखना ये है कि किसके पाले में विजेता रूपी गेंद जाती है. फिलहाल लोग अपना दल (एस) को लेकर ज्यादा उम्मीद जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Results Live Updates: यूपी निकाय चुनाव में कौन बनेगा ‘नायक’? सुबह 8 बजे से खुलेगा उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा

वहीं नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35 हजार कर्मचारी मतगणना करेंगे. बता दें कि यूपी की 760 नगर निकायों के चुनाव का परिणाम आज घोषित होने जा रहा है. सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. लखनऊ के रमाबाई स्थल पर मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. वहीं विधानसभा सीटों के साथ ही निकाय चुनाव के लिए भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

11 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

14 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

18 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

24 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

32 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

34 minutes ago