देश

UP: मुजफ्फरनगर में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, चार टाइम बम के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर दंगों से कनेक्शन

Muzaffarnagar News: एसटीएफ की मेरठ यूनिट को मुजफ्फरनगर में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र से चार टाइम बम बरामद किए हैं. वहीं दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से एसटीएफ और आईबी की टीम पूछताछ कर रही है. आरोपी युवकों में से एक का नाम जावेद बताया जा रहा है. वहीं बरामद चार बमों को डिफ्यूज करने के लिए मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों का मुजफ्फरनगर दंगों से भी कनेक्शन सामने आ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर दंगों के समय इन आरोपियों ने बम बनाकर दिए थे. शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के खालापर से एसटीएफ टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ प्रमुख ने दी जानकारी

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, यूपी और यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश कहते हैं, “मुजफ्फरनगर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार आईईडी बरामद किए गए. ये सभी रिमोट कंट्रोल या टाइमर के जरिए चालू किए जा सकते थे. जिन लोगों ने ये बम बनाए हैं उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान भी ऐसे ही बम बनाकर बांटे थे.”

Rohit Rai

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

6 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

28 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

1 hour ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago