Kavita Chaudhary
Udaan Actress Kavita Chaudhary: पॉपुलर टीवी शो ‘उड़ान’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है. कविता कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले काफी समय से वह इस बीमारी से जूझ रही थीं. कविता 67 साल की उम्र की थी. अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही कविता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
आपको बता दें कि दूरदर्शन पर आनेवाले फेमस सीरियल ‘उड़ान’ में कविता चौधरी आईपीएस ऑफिसर कल्याणी सिंह की भूमिका में नजर आई थीं. उन्होंने अपने किरदार से उस जमाने में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बताया जा रहा है कि कविता के कैंसर का इलाज चल रहा था, लेकिन मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है.
कविता से करीब रहने वालीं उनकी दोस्त सुचित्रा वर्मा उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने उनके लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, ‘इस खबर को आप सबसे शेयर करते हुए दिल भारी हो रहा है. हमने पिछली रात हमारी शक्ति, प्रेरणा और हमारी प्यारी कविता चौधरी को हमने खो दिया. जो लोग 70 और 80 के दशक में बड़े हुए, वह उनके लिए वह दूरदर्शन पर आनेवाले उड़ान सीरीज और फेमस ‘सर्फ’ ऐड का चेहरा थीं, लेकिन मेरे लिए वह उससे कहीं अधिक थीं.
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं कविता जी से पहली बार एक असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू के लिए वर्सोवा में उनके घर पर मिली थी. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि मेरा सामना एक लेजंड से होनेवाला है. जैसे ही उन्होंने अपना दरवाज़ा खोला, सर्फ के ऐड से वो लाइन ‘भाईसाहब’ की यादें मेरे दिमाग में गूंज उठीं और मैं उन लाइन्स को दोहराने से खुद को रोक न सकी.’ उन्होंने बताया है कि इसके साथ ही उनकी बॉन्डिंग दोस्ती से आगे निकल गई. उन्होंने कहा- वह मेरी गुरु, मेरी मार्गदर्शक, मेरी आध्यात्मिक गुरु बन गईं और सबसे बढ़कर, वह परिवार बन गईं.
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…