खेल

IND vs ENG: जैक क्रॉली को आउट कर R Ashwin ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

Ravichandran Ashwin 500 Wicket In Test Cricket: राजकोट टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने पहला विकेट लेते ही इतिहास रच दिया. इंग्लैंड की पहली पारी में आर अश्विन ने जैक क्रॉली को चलता किया. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले भारत के दूसरे और वर्ल्ड के 9वें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले कर चुके हैं.

सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी

आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि 98वें टेस्ट मैच में हासिल की है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 87वें टेस्ट मैच में ये खास उपलब्धि अपने नाम की थी. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 105 और कंगारू टीम के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न ने 108वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी. यानी अश्विन ने सबसे तेज 500 विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न और अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है.

आर अश्विन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने वाले वर्ल्ड के नौवें गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वो ऐसे पांचवें स्पिन गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 500 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. उन्होंने 800 विकेट झटके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिवंगत खिलाड़ी शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 695 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर हैं. उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट में रवींद्र जडेजा ने खेली शतकीय पारी, बनाया खास रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago