देश

UP Board Exam 2023-24: साल 2024 में फरवरी में ही होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जारी हुआ शैक्षिक कैलेंडर

Lucknow: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023-24 की परीक्षाएं भी फरवरी 2024 में शुरू होंगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस सम्बंध में शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसमें 16 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सम्पन्न होना तय किया गया है. वहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे हफ्ते में और लिखित परीक्षाएं जनवरी के तीसरे हफ्ते में होंगी. इस साल भी फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं थी और बीते चार मार्च को खत्म हुई हैं.

कक्षा नौ व कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2024 के चतुर्थ सप्ताह में कराई जाएंगी. फिलहाल शैक्षिक कैलेंडर को लेकर सभी स्कूलों के प्राचार्यों से फीडबैक मांगा गया है. मंडल स्तर पर सोमवार से लेकर 18 मार्च 2023 तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. प्राप्त सुझावों के अनुसार, इसे और बेहतर बनाया जाएगा. इस सम्बंध में पूरी जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू की गई हैं, ताकि समय से नया सत्र शुरू हो सके और बच्चों को अधिक से अधिक समय अपनी पढ़ाई के लिए मिल सके.

पढ़ें इसे भी- Land For Job Scam: ED के एक्शन के बाद तेजस्वी की नई मुसीबत, CBI ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया, आज CBI के सामने नहीं होंगे पेश

मासिक टेस्ट होगा जुलाई के अंतिम सप्ताह में

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव की ओर से कक्षा छह से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 का शैक्षिक कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया गया. शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल 2023 से होगी. मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट जुलाई 2023 के अंतिम सप्ताह में होगा.

पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में होगा. सितंबर के अंतिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी. अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्टूबर 2023 के दूसरे व तीसरे सप्ताह में होंगी. अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सभी विद्यालय अपलोड करेंगे. सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

15 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago