खेल

IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया के 400 रन पूरे, विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 400 रन बना लिए हैं जबकि टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. चौथे दिन के खेल में भारत को रवींद्र जडेजा (28) के रूप में झटका लगा जब वह मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे. वहीं विराट कोहली ने अपने करियर का 28वां शतक जड़ा. केएस. भरत ने 44 रनों की पारी खेली और वह लियोन का शिकार बने.

श्रेयस अय्यर को लेकर चिंता

भारत के लिए चिंता की बात श्रेयस अय्यर का मैदान पर न उतरना रहा है. सुबह उन्होंने पीठ में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के साथ भरत को भेजा गया. मैच की बात करें तो अब तक भारतीय टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं.

भारत की पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 42 और कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाये. पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उसके स्पिनरों नाथन लियोन, मैथ्यू कुहनमैन और टॉड मर्फी ने एक-एक विकेट लिया था. जबकि चौथे दिन मर्फी ने एक और विकेट झटका है.

इसके पहले, तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा. शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोका तो बाकी बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिए. पिच की बात करें तो पिच में अभी भी स्पिनरों को कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. भारत अभी भी 80 रन पीछे है और उन्हें चौथी पारी में भी खेलना है, ऐसे में देखना होगा कि चौथे दिन दूसरे सत्र में टीम इंडिया के बल्लेबाज किस अप्रोच से बल्लेबाजी करेंगे.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill: एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक, 23 साल के इस बल्लेबाज ने बनाए कई रिकॉर्ड

गिल ने जड़ा शानदार शतक

गिल ने अपना दूसरा और भारत में पहला शतक बनाया. गिल ने 235 गेंदों पर 128 रन में 12 चौके और एक छक्का लगाया. विराट ने 14 महीने के बाद जाकर पहला अर्धशतक बनाया. इस पारी के दौरान विराट कोहली घर में 4000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago