देश

UP Board Results: 12वीं पास करने के बाद LLB करेंगे भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, बताया क्या है आगे का प्लान

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 55 साल की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है. इसके बाद से उनको बधाई देने वालों का तांता उनके घर में लगा हुआ है. वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि अभी उनकी जिंदगी का मकसद खत्म नहीं हुआ है. अभी उनको और आगे पढ़ना है. वह अब बीए की पढ़ाई करेंगे और इसके बाद एलएलबी करेंगे. ताकि कानूनी पचड़े में पड़े गरीबों की मदद कर सकें.

बोर्ड जाकर फिर से चेक कराएंगे कॉपी

बता दें कि मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें पप्पू भरतौल भी अच्छे नम्बरों से पास हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनके तीन विषयों में कुछ नंबर कम आये हैं. साथ ही एक सब्जेक्ट में डिक्टेशन आई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह बोर्ड जाकर फिर से अपनी कॉपी चेक कराएंगे, क्योंकि जिन विषयों में नम्बर कम मिले हैं, उनको उम्मीद नहीं थी, कि इतने कम नम्बर मिलेंगे. अगर उनको कॉपी नहीं दिखाई जाती है तो वह कोर्ट का सहारा लेंगे. बता दें कि मंगलवार को जारी यूपी बोर्ड का रिजल्ट में भाजपा नेता ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है.

ये भी पढ़ें- UP Board Result: सेकंड डिवीजन से 12वीं में पास हुए 55 साल के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, बोले-फिर से कॉपी चेक करायेंगे

वकील बनकर करेंगे समाज की सेवा

आगे की अपनी रणनीति बताते हुए पू्र्व विधायक ने बताया, “अब स्नातक करेंगे और फिर इसके बाद एलएलबी की पढ़ाई करेंगे और वकील बनेंगे. हालांकि वक्त थोड़ा लग जाएगा, लेकिन वकील बनने की मेरी इच्छा है और वकील बनने के बाद उन लोगों की मदद करुंगा जो गरीब हैं और कानूनी पचड़ों में पड़कर न्याय नहीं पा पाते या आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वकील की फीस नहीं दे पाते और उनको न्याय नहीं मिल पाता. मैं ऐसे लोगों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा.” वह बताते हैं कि पहले परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां थी और स्कूल दूर था, इतनी सुविधाएं भी नहीं थी इसलिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. वह बोले कि, मैंने पूर्व विधायक बनकर नहीं बल्कि पप्पू भरतौल (राजेश कुमार मिश्रा) बनकर पेपर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

18 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

28 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

35 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

43 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago