खेल

IPL 2023: सुनील गावस्कर को WTC Final की टेंशन, रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

Sunil Gavaskar Big Statement: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले टूर्नामेंट से ब्रेक लेना चाहिए. गावस्कर के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

उन्होंने आगे कहा कि शर्मा, जो आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं. आईपीएल में सीज़न के आखिरी कुछ मैचों में फिर से वापसी करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन अभी एक छोटा ब्रेक डब्ल्यूटीसी का फाइनल और भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: 9 अप्रैल के बाद से कहां गायब हैं यश दयाल? हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा खुलासा

सुनील गावस्कर ने ऐसा क्यों कहा?

सुनील गावस्कर ने ये सुझाव इसलिए दिया है कि रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर फोकस कर सके. दरअसल, रोहित का मंगलवार को एक और बुरा दिन था जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ गेंदों में दो के स्कोर पर आउट हो गए. गुजरात टाइटन्स ने 55 रन से मैच जीत ली.

एमआई के कप्तान को इस सीजन में बल्ले से ज्यादा सफलता नहीं मिली है. उन्होंने अब तक सात मैचों में 25.86 की औसत और 135.07 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 181 रन बनाए हैं. वो चार मौकों पर 20 और 45 के बीच आउट हुए हैं. उनका 65 का उच्चतम स्कोर इस सीजन में उनका एकमात्र अर्धशतक था जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया.

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, गावस्कर ने रोहित को आईपीएल में कुछ मैचों के लिए ब्रेक लेने का सुझाव दिया और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए लय में रहने के लिए टूनार्मेंट के अंतिम चरण में वापस आने की सलाह दी.

गावस्कर ने कहा, मैं मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहता हूं. ईमानदारी से कहूं तो मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को भी कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए खुद को फिट रखना चाहिए.

टेंशन में है रोहित शर्मा!

वह बस थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं. हो सकता है कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के बारे में सोच रहा हों, मुझे नहीं पता. उनको तीन या चार मैचों का ब्रेक लेना चाहिए ताकि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए लय में आ सकें. एमआई के लिए यह सीजन ऊपर नीचे रहा है. अपने पहले दो मैच हारकर वे लगातार तीन मैच जीतने के बाद फिर से दो मैच हार गए.

मुंबई इंडियंस सात मैचों में तीन जीत के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है. मुंबई के प्रदर्शन पर गावस्कर ने कहा कि फ्रेंचाइजी को कुछ चमत्कार की जरूरत है जो उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मदद करे.

गावस्कर ने कहा, एक चमत्कार ही उनको आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवा सकता है. जिस तरह से वे इस समय हैं, हां, वे नंबर चार पर समाप्त हो सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ असाधारण क्रिकेट खेलना होगा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

57 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago