प्रियांशी और शुभ
UP Board Result 2023: मंगलवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए. इसी के साथ यूपी के उन होनहार बच्चों के चेहरे भी सामने आ गए जो कम सुविधाएं होते हुए भी बड़ा काम करने का जज्बा रखते हैं और न केवल माता-पिता बल्कि देश का भी नाम रोशन करते हैं. यूपी बोर्ड के टॉपर्स ने IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जाहिर की और कहा कि बिना कोचिंग के भी अच्छे नम्बरों से पास किया जा सकता है.
यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली सीतापुर की प्रियांशी सोनी आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं. इस खुशी के मौके पर प्रियांशी की आंखें अपने पिता को याद कर नम थीं. प्रियांशी के पिता का निधन उसी वक्त हो गया था, जब वह मात्र नौ साल की थी. प्रियांशी कहती हैं कि वह हमेशा अपने पिता को याद करती रहती हैं. पिता के न रहने के बाद भाई ने उनकी पूरी पढ़ाई का इंतजाम किया. प्रियांशी ने बताया कि भाई ज्वैलरी शॉप में काम करते हैं. प्रियांशी ने ये भी कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और टीवी हमारा बहुत समय खा जाता है. अगर हम इनसे दूर रहें तो उसी समय का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कर सकते हैं. प्रियांशी ने ये भी बताया कि उन्होंने कक्षा 10 में किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं की. सेल्फ स्टडी करके वह पास हुई हैं और 600 में से 590 नम्बर प्राप्त किए हैं.
यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप करने वाले महोबा जिले के शुभ छापरा कहते हैं कि वह हमेशा ही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं. शुभ से जब पूछा गया कि अगर कभी अच्छा पैकेज मिला तो क्या वो देश से बाहर जाना चाहेंगे नौकरी के लिए? इस पर शुभ ने कहा कि वह कभी भी अपने देश को छोड़कर बाहर नहीं जाना चाहते हैं. उनके शिक्षक ने भी शुभ की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा ही पढ़ने में अच्छा रहा है. उसने कहीं से भी कोचिंग नहीं की, जो स्कूल में पढ़ाया गया , उसी से तैयारी की. बता दें कि शुभ के पिता पेंट की दुकान चलाते हैं. माता हाउस वाइफ हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं. इंटर के बाद शुभ सिविल की तैयारी करने के साथ ही साइंस से ग्रेजुएशन करेंगे. शुभ ने इंटर में 500 में 489 अंक हासिल कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…