सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
UP Board Result-2024: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है लेकिन इसी बीच रिजल्ट जारी होने को लेकर तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल को जारी होने वाला है लेकिन ऐसा नहीं है. फिलहाल विद्यार्थियों को इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए. बता दें कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट विद्यार्थी इस अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, result.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं.
मालूम हो कि इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2024 तक हुई थी. इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थी. हाईस्कूल में जहां पूरे प्रदेश से 29 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी तो वहीं इंटर में करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इस बार करीब 7864 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और करीब 55 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई तय डेट जारी नहीं की गई है. हालांकि माना जा रहा है कि 20 अथवा 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हो सकता है. फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विद्यार्थी चाहें तो upmsp.edu.in वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.
मालूम हो कि यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने हाल ही में अगले सत्र (2024-25) के लिए प्रायोगिक एवं बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है. वार्षिक कैलेंडर की मानें तो अगले साल यानी 2025 में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक किया जाएगा और बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 में कराई जाएंगी. तो वहीं माना जा रहा है कि जल्द ही इस साल का रिजल्ट भी आ जाएगा. बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर फर्जी नोटिस के दावे किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं. कई खबरों में दावा किया गया है कि रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल को जारी होगा, जबकि इस सम्बंध में अभी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…