दुनिया

ईरान ने भारत सरकार के अधिकारियों को 17 भारतीय नागरिकों से मिलने की दी अनुमति, विदेश मंत्री जयशंकर ने फोन पर की थी बात

ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इजरायल ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में जमकर खरी-खोंटी सुनाई. हालांकि इस दौरान ईरान ने कहा कि ये कार्रवाई दश्मिक में हुए हमले का जवाब था. इन सबके बीच ईरान ने बंधक बनाए गए इजरायली जहाज पर सवार 17 भारतीयों से भारत सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने की अनुमति दे दी है.

ईरान ने मिलने की दी अनुमति

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर- अब्दुल्लाहियन ने इस मामले को लेकर जानकारी दी कि तेहरान जल्द ही भारत सरकार के अधिकारियों को MSC Aries जहाज पर सवार भारतीयों से मिलने की जानकारी देगा. विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कब्जे में लिए गए जहाज के बारे में जानकारी जुटा रही है.

विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष से की थी बात

बता दें कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष से हाल ही में फोन पर बात की थी. इस दौरान जयशंकर ने 17 भारतीयों की रिहाई का मुद्दा उठाया था. इस दौरान इजरायल के साथ ईरान की बढ़ती दुश्मनी को लेकर पैदा हुए तनाव से बचने और संयम के साथ काम करने के अलावा कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटने का आह्वान किया था.

यह भी पढ़ें- पीएम ऋषि सुनक ने Israel के समर्थन का किया खुला ऐलान, Britain ने लड़ाकू विमानों को मदद के लिए किया तैनात

इजरायली जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया था

गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे इजरायल के एक जहाज MSC Aries को कब्जे में लिया था. इस जहाज पर 17 भारतीय नागरिक भी सवार थे. ये जहाज यूएई से रवाना हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

30 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago