देश

UP Budget 2023: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार की स्पिरिचुअल सर्किट योजना, जानें बजट में क्या मिला

UP Budget 2023: बुधवार को यूपी का बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपी में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है. प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है. प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास के लिये आधारभूत संरचाओं में वृद्धि की गयी है. इससे पर्यटन वृद्धि के राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन भी हो रहा है.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 24 करोड़ 87 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 24 करोड़ 83 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या 04 लाख 10 हजार से अधिक रही है. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि स्पिरिचुअल सर्किट योजना के अन्तर्गत गोरखपुर- देवीपाटन डुमरियागंज का पर्यटन विकास, स्पिरिचुअल सर्किट योजना के अन्तर्गत जेवर दादरी सिकन्दराबाद नोएडा – खुर्जा बांदा का समेकित पर्यटन विकास, जनपद मथुरा स्थित गोवर्धन के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है.

पढ़ें ये भी- UP Budget 2023: अखिलेश की काली शेरवानी पर बोले योगी के मंत्री नंदी- सपा को रास नहीं आ रहा विकास का प्रकाश

अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तगत प्रदेश में स्थित पर्यटन स्थलों का विकास 300 करोड़ रुपये की धनराशि से कराया जा रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि शक्ति पीठ मां शाकुम्भरी देवी मन्दिर के समेकित पर्यटन विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि प्रयागराज के समेकित विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

वित्त मंत्री के अनुसार, पर्यटन नीति 2018 के अंतर्गत पर्यटन इकाइयों को प्रोत्साहन के लिए 45 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. बौद्ध परिपथ के समेकित पर्यटन विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. बुन्देलखण्ड का समेकित पर्यटन विकास के लिए 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. शुकतीर्थ धाम का समेकित पर्यटन विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

प्रदेश में युवा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म, लखनऊ बोर्ड की स्थापना के लिए 2.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. अन्तराष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर के मेगा इवेन्ट के लिए 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. श्री नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास परिषद के लिए 2.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

3 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

4 minutes ago

दिल्ली के स्कूल में दर्दनाक हादसा: 12वीं की छात्रा ने कैंपस में लगाई आग, मौके पर हुई मौत

Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…

7 minutes ago

CJP नेता सौरभ दास से SEM ने मांगा दिल्ली निवास प्रमाण पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…

8 minutes ago

भयानक प्लेन क्रैश! चार पायलटों की मौत, पतंग की तरह भिड़े विमान; सामने आया वीडियो

Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…

14 minutes ago

त्रिपुरा के आदिवासी युवक से बदसलूकी का आरोप, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर इन्फ्लुएंसर को भेजा

Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…

25 minutes ago